BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 30 अप्रैल, 2005 को 17:45 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कोइज़ुमी ने क़दीर ख़ान के बारे में पूछा
 
कोइज़ुमी ने परमाणु प्रसार पर आश्वासन माँगा
जापान के प्रधानमंत्री कोइज़ुमी जुनिचिरो ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ से बातचीत में परमाणु अप्रसार का मुद्दा उठाया है.

दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने के उपायों और आतंकवाद से लड़ाई में सहयोग पर भी चर्चा की है.

कोइज़ुमी भारत दौरे के बाद पाकिस्तान पहुँचे हैं.

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार कोइज़ुमी ने परमाणु सूचनाएँ बेचने के विवाद से जुड़े पाकिस्तानी वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल क़दीर ख़ान का मुद्दा भी उठाया.

मुशर्रफ़ ने जापानी नेता को भरोसा दिलाया कि क़दीर ख़ान के नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट किया जा चुका है.

अधिकारियों के अनुसार मुशर्रफ़ ने कहा कि परमाणु अप्रसार को रोकने के लिए पाकिस्तान में एक 'फ़ूलप्रूफ़ सिस्टम' मौजूद है.

उल्लेखनीय है कि क़दीर ख़ान ने ईरान, लीबिया और उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से जुड़ी जानकारी और सामान दिलाने में अपनी भूमिका होने की बात स्वीकार की थी.

संवाददाताओं के अनुसार कोइज़ुमी पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक क़दीर ख़ान के उत्तर कोरिया से संबंधों को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं.

दोनों नेताओं ने रविवार को हुई बातचीत में संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तावित सुधारों पर भी चर्चा की. उल्लेखनीय है जापान और भारत विस्तारित सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए उम्मीदवार देशों में से है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>