BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 01 मार्च, 2005 को 08:41 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नेपाल में संघर्ष, 46 माओवादी मरे
 
नेपाली सुरक्षाकर्मी
नेपाल नरेश के पिछले महीने सत्ता हाथ में लेने के बावजूद हिंसा थमी नहीं है
नेपाल से प्राप्त रिपोर्टों मे कहा जा रहा है कि वहाँ माओवादी विद्रोहियों और सुरक्षाबलों के बीज़ ज़ोरदार संघर्ष हुआ है.

नेपाली सेना ने इस लड़ाई में कम-से-कम 46 विद्रोहियों और चार सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने का दावा किया है.

काठमांडू स्थित बीबीसी संवाददाता के अनुसार पिछले कुछ सप्ताहों में नेपाल में छिड़ा ये सबसे बड़ा संघर्ष है.

संवाददाता का ये भी कहना है कि नेपाल में राजा ज्ञानेंद्र के सत्ता हाथ में लेने के बावजूद लगातार संघर्ष हो रहे हैं.

नेपाल नरेश ने एक महीने पहले देश में आपातकाल लागू कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी और ये कहा था कि इससे लंबे समय से जारी माओवादी हिंसा को रोका जा सकेगा.

संघर्ष

ये संघर्ष सोमवार शाम को राजधानी काठमांडू से दक्षिण-पश्चिम में बरदिआया ज़िले में हुआ.

ताज़ा संघर्ष के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस कार्रवाई में नेपाली सैनिकों ने ज़मीन से मोर्चा बनाया जबकि सेना के हेलीकॉप्टरों ने उन्हें सहयोग किया.

उन्होंने बताया कि माओवादियों ने हमला तब किया जब सुरक्षाकर्मी हाईवे पर पड़ी कुछ रूकावटों को दूर कर रहे थे.

इसके बाद दोनों दिशाओं से सैनिकों ने गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं जिसमें बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए.

पत्रकारों ने घटनास्थल पर 46 शव देखे.

सेना के एक प्रवक्ता ने पहले काठमांडू में सेना की ओर से दी गई इस जानकारी को ग़लत बताया कि संघर्ष में 70 से अधिक माओवादी मारे गए.

प्रवक्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी हताहत हुए हैं.

जब प्रवक्ता से ये पूछा गया कि बड़ी संख्या में केवल माओवादी ही क्यों मारे गए तो उसने कहा कि ऐसा सेना की पेशेवर कार्रवाई के कारण हुआ.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>