BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 11 फ़रवरी, 2005 को 22:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
द्वीप पर अकेले बिताए 45 दिन...
 
अंडमान-निकोबार के कई द्वीपों पर अब कोई आबादी नहीं बची है
हिंद महासागर में 45 दिन पहले आई सूनामी लहरों के बाद अंडेमान-निकोबार के एक द्वीप में अकेली फंसी एक लड़की को पुलिस ने जीवित पाया है.

ये लड़की 18 वर्षीय जैस्सी हैं जो जंगली फल और नारियल पानी से 45 दिन तक जीवित रहीं.

इसी द्वीप के पास ही एक द्वीप से हाल में नौ लोगों को बचाया गया था.

ये सब लोग निकोबार के एक जनजाति के थे.

ताज़ा आँकड़ों के अनुसार इस द्वीप समूह में 2000 लोग मारे गए जबकि एक हज़ार लोग अब भी लापता हैं.

 जब सूनामी लहरें आईं तो जैस्सी जंगलों की ओर भाग गईं. जब कई दिन के बाद वे वापस आईं तब या तो बाकी के लोगों को सूनामी लहरें निगल चुकी थीं या फिर कुछ लोगों को केंपबैल बे के द्वीप पर बचाकर ले जाया जा चुका था
 
पुलिस अधिकारी

जैस्सी ने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं लगता कि उनके पति और एक वर्षीय बच्चा सूनामी के कहर से जीवित बच पाए होंगे.

एक पुलिस अधिकारी शौकत अज़ीज़ का कहना था, "जब सूनामी लहरें आईं तो जैस्सी जंगलों की ओर भाग गईं. जब कई दिन के बाद वे वापस आईं तब या तो बाकी के लोगों को सूनामी लहरें निगल चुकी थीं या फिर कुछ लोगों को केंपबैल बे के द्वीप पर बचाकर ले जाया जा चुका था."

शौकत अज़ीज़ का कहना था, "जैस्सी का वज़न काफ़ी कम है और उनका पूरा शरीर मच्छरों के काटने से फूला हुआ है."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>