BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 09 फ़रवरी, 2005 को 10:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गैस पाइप लाइनों के लिए चर्चा को मंज़ूरी
 
गैस पाइप लाइन
भारत को बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थों का आयात करना पड़ता है
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेट्रोलियम मंत्रालय को मंज़ूरी दे दी है कि प्राकृतिक गैस आयात के लिए पाइप लाइनें बिछाने के लिए विभिन्न देशों के साथ चर्चा शुरु करे.

यह चर्चा बर्मा, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और बांग्लादेश के साथ होनी है.

भारत में गैसों की कुल ज़रुरत का 50 प्रतिशत और पेट्रोलियम का 85 प्रतिशत आयात किया जाता है.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर ने बताया कि कुल तीन पाइप लाइनों के बारे में चर्चा होनी है.

उन्होंने बताया कि एक पाइप लाइन ईरान से आएगी जो पाकिस्तान से गुज़रेगी. दूसरी तुर्कमेनिस्तान से आएगी जो अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से गुज़रेगी.

जबकि तीसरी पाइप लाइन बर्मा से आएगी जो बांग्लादेश से गुज़रेगी.

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से ऊर्जा क्षेत्र में भारत की ताक़त बढ़ेगी.

सुरक्षा चिंताओं के कारण इन परियोजनाओं पर चर्चा लंबे समय से लंबित है.

ऊर्जा क्षेत्र में भारत की स्थिति सुधारना सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम का प्रमुख अंग है.

सरकार की ओर से कहा गया है कि भारत के आर्थिक विकास की दर को बनाए रखने के लिए ज़रुरी है कि देश में समुचित दरों पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को जारी रखा जाए.

समाचार एजेंसियों के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में ओएनजीसी विदेश लिमिटेड का निवेश बढ़ाने पर चर्चा होनी थी लेकिन फ़िलहाल इसे टाल दिया गया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>