BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 12 जनवरी, 2005 को 09:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सीटें नहीं बाँट पाए सोनिया-लालू
 
सोनिया गाँधी और लालू प्रसाद यादव
दोनों नेताओं के बीच एक घंटे चर्चा हुई है
बिहार और झारखंड में सीटों के बँटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मिले.

लेकिन दोनों नेता मिलकर एक घंटे की चर्चा के बाद भी सीटों का बँटवारा नहीं कर सके.

इस बैठक के बाद सीटों के बँटवारे के बारे में कुछ कहने की जगह लालू प्रसाद यादव ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) हर हाल में एक रहेगा.

दोनों दलों के बीच गत सात जनवरी से खींचतान चल रही है जब झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सीटों के बँटवारे की घोषणा कर दी थी और आरजेडी को अपेक्षा से बहुत कम सीटें दी गई थीं.

इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी. हालांकि सोनिया गाँधी के हस्तक्षेप के बाद सीटों के बँटवारे को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह से चर्चा की थी.

बुधवार को लालू प्रसाद यादव और सोनिया गाँधी के बीच हुई मुलाक़ात के बाद भी दोनों दलों के बीच कोई समझौता होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं.

लालू प्रसाद यादव की बातों से ये संकेत ज़रुर मिलते हैं कि सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद क़ायम हैं क्योंकि लालू प्रसाद यादव ने कहा, "सभी दलों के अपने अपने आधार हैं और इसी के आधार पर लड़ना चाहिए."

उन्होंने कहा, "हमने सोनिया गाँधी से कहा है कि यूपीए को मिलकर लड़ना चाहिए. हालांकि हमारी जीत तो पक्की है."

संवाददाताओं का कहना है कि लालू प्रसाद यादव की बातों से संकेत मिल रहे हैं कि सीटों के बँटवारे पर सहमति होती नहीं दिख रही है और लगता है कि दोनों दल कई सीटों पर 'दोस्ताना लड़ाई' कर सकते हैं.

हालांकि राजनीतिक दल कह रहे हैं कि इस मामले पर अभी चर्चा जारी रहेगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>