BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बाज़ी डॉट कॉम के सीईओ गिरफ़्तार
 
बाजी का लोगो
बाज़ी डॉट कॉम पर बिक रही थी वीडियो क्लिप
दिल्ली पुलिस ने इंटरनेट साइट बाजी डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है.

अवनीश बजाज पर आरोप है कि उन्होंने दो छात्रों के बीच सेक्स संबंधी वीडियो क्लिप को बाजी डॉट कॉम पर बिक्री से रोकने के लिए पर्याप्त क़दम नहीं उठाए.

कुछ दिनों पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल के दो छात्रों के सेक्स की रिकार्डिंग का मामला प्रकाश में आया था. इस रिकार्डिंग को किसी ने बाज़ी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए डाल दिया.

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के उपायुक्त दिवाकर ने बीबीसी को बताया कि आनलाइन पर नीलामी के जरिए चीजों की बिक्री करने वाली साइट बाज़ी डॉट कॉम पर जब यह वीडियो क्लिप आई तो साइट ने इसकी बिक्री रोकने की कोशिश नहीं की.

पुलिस ने सेक्स कर रहे दो छात्रों में से एक के लिए भी गिरफ़्तारी वारंट हासिल कर लिया है. दोनों छात्रों को स्कूल से पहले ही निकाल दिया गया है.

भारतीय नियमों के तहत इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की अश्लील सामग्री का बिक्री नहीं की जा सकती है.

कंपनी ने पहले कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि इस वीडियो क्लिप में क्या दिखाया गया था.

पुलिस ने इस मामले में एक और छात्र को गिरफ्तार किया है जो आईआईटी का छात्र है जिसने कथित तौर पर यह वीडियो क्लिप बाज़ी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए डाली थी.

सेक्स में लिप्त छात्रा को गिरफ़्तार नहीं किया गया है और वह दिल्ली से बाहर चली गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि जरुरत पड़ी तो उससे भी पूछताछ की जाएगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>