BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 10 दिसंबर, 2004 को 15:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
क्वेटा में बम धमाके में 10 लोगों की मौत
 
पुलिस को आशंका है कि बम साइकिल से बँधा था
पाकिस्तान के क्वेटा शहर के एक बाज़ार में हुए बम धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 अन्य घायल हो गए हैं.

रिपोर्टों के अनुसार विस्फोट शहर के व्यस्त इलाक़े में सेना की एक ट्रक के पास हुआ.

घटना स्थल एक ऐसी जगह है जिसके पास ही सेना के ट्रकों की पार्किंग का एक परिसर है.

हताहतों में सैनिक और आम लोग दोनों शामिल हैं.

अभी तक किसी ने विस्फोट की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

पुलिस अधिकारियों ने रॉयटर समाचार एजेंसी को बताया कि बम कोई चार किलोग्राम का रहा होगा, और उसे एक साइकिल में बाँधा गया था.

इस बात की जाँच की जा रही है कि बम में टाइमर लगा था या फिर उसमें रिमोट कंट्रोल से धमाका कराया गया.

'दुश्मनों का हाथ'

सूचना मंत्री शेख़ रशीद अहमद ने कहा है कि धमाके के पीछे पाकिस्तान के दुश्मनों का हाथ है.

उन्होंने कहा, "दोषी लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा."

हाल के महीनों में क्वेटा में कई धमाके हुए हैं.

शहर में सरकारी इमारतों पर देसी बम और रॉकेट दागे जा चुके हैं.

इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता ज़फ़र अब्बास के अनुसार धमाके के पीछे इस्लामी चरमपंथियों या फिर स्वायत्तता के लिए आंदोलन करने वाले स्थानीय बलूच राष्ट्रवादी गुट का हाथ हो सकता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>