BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 25 नवंबर, 2004 को 10:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मामला सीबीआई को सौंपने से इनकार
 
शंकराचार्य न्यायिक हिरासत में हैं
भारत में सुप्रीम कोर्ट ने कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के ख़िलाफ़ चल रहे मामले को केंद्रीय जाँच ब्यूरो(सीबीआई) को सौंपने से इनकार किया है.

शंकराचार्य पर कांची मठ के एक कर्मचारी की हत्या के मामले से जुड़े होने का आरोप है.

उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताया है.

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के एक पूर्व सांसद बीपी सिंघल ने अदालत से अनुरोध किया था कि शंकराचार्य का मामला तमिलनाडु की राज्य पुलिस से वापस लेकर सीबीआई को सौंप दिया जाए.

सिंघल ने अपनी याचिका में कहा था कि शंकराचार्य को गिरफ़्तार करने के दौरान पुलिस ने कई क़ानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी की.

मुख्य न्यायाधीश आरसी लाहोटी की अध्यक्षता वाली दो जजों की खंडपीठ ने याचिका को निरस्त करते हुए कहा कि सिंघल को यह अनुरोध करने का कोई अधिकार नहीं है.

अदालत ने कहा कि भाजपा नेता ने याचिका दाखिल करते समय तथ्यों की पड़ताल नहीं की और मात्र अख़बारी रिपोर्टों के आधार पर आवेदन किया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अदालत ने टिप्पणी की कि यदि याचिकादाता ने शंकराचार्य के ख़िलाफ़ एफ़आईआर की कॉपी ही संलग्न की होती तो शायद अदालत को मामले की निष्पक्षता के बारे में कोई राय बनाने में मदद मिलती.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>