BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 11 नवंबर, 2004 को 00:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कश्मीर संबंधी ग्लोब पर लगा प्रतिबंध
 
कश्मीर का मानचित्र
कश्मीर के मानचित्र को लेकर पूरी दुनिया संवेदनशील रहती है.
भारत की एक अदालत ने चीन में बने उन खिलौना ग्लोबों के आयात पर रोक लगा दी है जिसमें कश्मीर के विवादास्पद क्षेत्र को अलग प्रांत के तौर पर दिखाया गया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच आज़ादी के बाद से कश्मीर एक विवादास्पद मुद्दा रहा है और इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच दो युद्ध हो चुके हैं.

चीन में बने ग्लोब कश्मीर और जम्मू के उत्तरी हिस्सों को भारत के बाकी हिस्सो से अलग रंग में दिखाते है. ये ग्लोब चीन और हांगकांग की चार फर्मों द्वारा बनाए जा रहे है.

बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में कहा कि ऐसे किसी भी ग्लोब को आयात न किया जाए जिसमें भारत की ज़मीन को गलत ढंग से दिखाया गया हो.

संवेदनशील मुद्दा

अदालत ने कस्टम अधिकारियों की भी आलोचना की और कहा कि अधिकारियों ने पूर्व में इस संबंध में दिए गए आदेश को गंभीरता से नहीं लिया है.

कश्मीर के दक्षिण का दो तिहाई हिस्सा भारतीय नियंत्रंण में हैं और भारत इस क्षेत्र को अलग राज्य दिखाए जाने को लेकर काफी संवेदनशील है.

ग्लोबों के आयात का मामला एक वकील ने दायर किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ये ग्लोब दर्शाते हैं कि कश्मीर एक अलग और आज़ाद देश है.

भारत और पाकिस्तान दोनों का ही कहना है कि कश्मीर उनका है.

कश्मीर के कुछ हिस्सों पर चीन का भी नियंत्रण है. पूरी दुनिया न केवल इस मुद्दे पर बल्कि अन्य मुद्दो पर भी मानचित्रों को लेकर काफी संवेदनशील रहती है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>