BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 27 अक्तूबर, 2004 को 00:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
महिलाओं की रक्षा के लिए सख्त क़ानून
 
पाकिस्तानी महिलाएं
बलात्कार की पीड़ित महिलाओं की अक्सर हत्या हो जाती है.
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने एक क़ानून पारित कर सम्मान के नाम पर की जाने वाली हत्याओं के दोषियों को मृत्युदंड देने का प्रावधान किया है.

पाकिस्तान में ऐसी कई घटनाएं होती हैं जिसमें महिलाओं को कबीले या परिवार की इज़्ज़त के नाम पर मार डाला जाता है. इस तरीके से साल भर में पाकिस्तान में कई महिलाएं मारी जाती हैं.

सरकार के नए क़ानून के अनुसार ऐसी हत्याओं के दोषियों को मौत की सज़ा दी जा सकेगी.

इस तरह की घटनाओं में महिलाओं पर परिवार की मर्ज़ी के बगैर शादी करने या शादी से पहले यौन संबंध बनाने जैसे आरोप लगाए जाते हैं. कई मामलों में अगर किसी महिला का बलात्कार किया जाता है तो उसे भी सम्मान के नाम पर उसके परिवार वाले ही मार डालते हैं.

ये अपराध ख़ास तौर पर क़बीलाई इलाकों में अधिक होते हैं और किसी को सज़ा नहीं होती.

पहले भी इसे रोकने के लिए कानून थे मगर सख्त नहीं थे. हालांकि कई महिला संगठनों का अभी भी यही कहना है कि नए क़ानून में महिलाओं की पूरी तरह से रक्षा नहीं हो सकेगी.

पाकिस्तान मानवाधिकार संगठन की प्रमुख कामिला हयात ने रायर्टस समाचार एजेंसी से कहा " क़ानून में अभी भी प्रावधान है कि अदालत से बाहर सुलह हो सके. ज़ुर्माना देकर बचा जा सके. ऐसे में महिलाएं मरती रहेंगी और हत्यारे पैसे देकर खुले घूमते रहैंगे"

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>