BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 28 जुलाई, 2004 को 16:48 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नाबालिग़ नेपाली लड़कियाँ स्वदेश जाएँगी
 

 
 
नेपाली लड़कियाँ
नेपाली लड़कियाँ पहले भी मुक्त कराई जा चुकी हैं
उत्तर प्रदेश की एक निचली अदालत ने एक सर्कस कंपनी में काम कर रही नौ नाबालिग़ नेपाली लड़कियों को उनके माता-पिता के पास वापस जाने की अनुमति दे दी है.

राज्य प्रशासन ने इन लड़कियों को पिछले महीने नेपाल की सीमा से लगे गोंडा ज़िले में एक सर्कस से बरामद किया था.

इनमें से अधिकतर गोरखपुर की सीमा से लगे नेपाल के बहिराहावन ज़िले की रहने वाली हैं.

इन लड़कियों के माता-पिता ने उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में एक याचिका दे कर इन्हें मुक्त किए जाने की मांग की थी.

अदालत ने अपने निर्देश में कहा कि विदेशी नागरिकों के भी जीवन और आज़ादी के बुनियादी अधिकार हैं और बच्चों को नौकरी पर रखना ग़ैरक़ानूनी है.

लड़कियों के माता-पिताओं ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि एक एजेंट ने उनसे कहा था कि उनकी बच्चियों को तन्ख़्वाह के रूप में भारी रक़म मिलेगी.

 विदेशी नागरिकों के भी जीवन और आज़ादी के बुनियादी अधिकार हैं और बच्चों को नौकरी पर रखना ग़ैरक़ानूनी है.
 
अदालत का निर्देश

बच्चों के लिए काम कर रही एक ग़ैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि रमाकांत राय का कहना है कि इन बच्चियों को अब दिल्ली ले जाया जाएगा जहाँ वे मानवाधिकार आयोग के सामने पेश होंगी.

आयोग इन बच्चियों के उनको नौकरी देने वालों के हाथों कथित शोषण और यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रहा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>