BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 21 जुलाई, 2004 को 02:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
द्विपक्षीय मामलों की खुल कर चर्चा
 

 
 
कसूरी और नटवर सिंह
बाड़ का मुद्दा नहीं उठा
भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने कहा है कि उन्होंने सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है.

भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख़ुर्शीद महमूद कसूरी ने बुधवार को इस्लामाबाद में सार्क बैठक के अंतिम दिन मुलाक़ात की.

नाश्ते पर दोनों के बीच 75 मिनट की बातचीत हुई.

नटवर सिंह ने कहा बातचीत को व्यापक, दोस्ताना और स्पष्ट बताया.

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस साल जनवरी में आरंभ बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.

उन्होंने कहा कि दोनों विदेश मंत्री पाँच और छह सितंबर को दोबारा द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

पहले दिल्ली में होने वाली यह बैठक 25 अगस्त को होनी थी.

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, "सीमापार आतंकवाद, घुसपैठ और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई."

उन्होंने कहा कि मुंबई और कराची में वाणिज्य दूतावासों को शीघ्र खोलने के बारे में भी बात हुई है.

नटवर सिंह ने कहा वह दिल्ली में होने वाली बातचीत के बाद बड़ी प्रगति की घोषणा करने की उम्मीद करते हैं.

बाड़ का मुद्दा

विदेश मंत्रियों ने कहा कि उनकी बातचीत में जम्मू कश्मीर में सीमा पर लगाई जा रही बाड़ का मुद्दा नहीं उठा.

ग़ौरतलब है कि भारत सीमा पर काँटेदार बाड़ लगा रहा है जिस पर पाकिस्तान को आपत्ति है.

नटवर सिंह ने कहा, "आज इस पर चर्चा नहीं हुई, यदि कसूरी चाहते हों तो हमें इस पर चर्चा करने में ख़ुशी होगी."

कसूरी ने कहा कि बातचीत में कश्मीर समेत तमाम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई.

उन्होंने कहा कि श्रीनगर और मुज़फ़्फ़राबाद के बीच बस सेवा शुरू करने का मुद्दा भी बातचीत में सामने आया. हालाँकि उन्होंने इस बारे में और कुछ नहीं बताया.

नटवर सिंह सार्क सम्मेलन के ख़त्म होने के बाद भी पाकिस्तान में रहेंगे और शुक्रवार 23 जुलाई को अलग से पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ से मुलाक़ात करेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>