BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 03 जुलाई, 2004 को 15:51 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
राज्यपाल हटाने के फ़ैसले का बचाव
 
शिवराज पाटिल
शिवराज पाटिल ने कहा है कि राज्यपालों को हटाने पर अलग से स्पष्टीकरण की ज़रूरत नहीं
भारत के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा है कि चार राज्यों के राज्यपालों को बिल्कुल सोच-समझकर हटाया गया है.

उन्होंने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चारों राज्यपालों को किसी विशेष विचारधारा के कारण नहीं बल्कि दूसरी वजह से हटाया गया.

उन्होंने कहा,"हम ये नहीं कह रहे कि वे किसी विशेष विचारधारा से जुड़े थे बल्कि हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमें ऐसा लगा कि शायद ये लोग केंद्र के साथ ताल-मेल नहीं बिठा पाएँ".

शिवराज पाटिल ने कहा कि इस फ़ैसले के पहले इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सूचित कर दिया गया था.

 हम ये नहीं कह रहे कि वे किसी विशेष विचारधारा से जुड़े थे बल्कि हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमें ऐसा लगा कि शायद ये लोग केंद्र के साथ ताल-मेल नहीं बिठा पाएँ
 
शिवराज पाटिल

उन्होंने कहा कि वे इस बारे में अलग से कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहते और इसे लेकर विरोध करना सही नहीं है.

पाटिल ने कहा,"मैं किसी के ख़िलाफ़ नहीं बोलना चाहता मगर ये हमारा निर्णय है और हमें लगा कि आगे कोई दिक़क़्त न आए इसलिए हमने ये फ़ैसला किया".

विरोध

शुक्रवार को चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और गोवा- के राज्यपालों को बर्ख़ास्त कर दिया गया था.

प्रमुख विपक्षी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के इस फ़ैसले की तीख़ी आलोचना की थी.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे लोकतंत्र विरोधी क़दम बताते हुए गृहमंत्री शिवराज पाटिल से माँग की थी कि या तो वे इस बात से इनकार करें कि चारों राज्यपालों को उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के कारण हटाया गया या फिर संघ से माफ़ी माँगें.

ऐसी संभावना है कि सोमवार से आरंभ होनेवाले संसद के सत्र में विपक्षी दल राज्यपालों की बर्ख़ास्तगी को मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>