BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 28 जून, 2004 को 03:40 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पचासवीं वर्षगाँठ पर कई कार्यक्रम
 
नटवर सिंह
भारतीय विदेश मंत्री नटवर सिंह ने चीन में इन कार्यक्रमों की जानकारी दी
भारत और चीन के संबंधों को प्रभावित करने वाले पंचशील के सिद्धांत की पचासवीं वर्षगाँठ दोनों ही देशों में धूमधाम से मनाई जाएगी और इस मौक़े पर एक डाकटिकट भी जारी किया जाना है.

भारतीय विदेश मंत्री नटवर सिंह पिछले दिनों चीन की यात्रा पर थे और वहाँ उन्होंने इस बारे में जानकारी दी.

नटवर सिंह ने कहा कि इस मौक़े पर 28 जून के दिन नई दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा.

उधर चीन में प्रधानमंत्री वेन जिआबाओ बेइजिंग में ग्रेट हॉल ऑफ़ पीपुल में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में 28 जून को हिस्सा लेंगे.

इसके साथ ही राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान भी होगा.

चीन में भारत के राजदूत भी साथ ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिसमें चीन के विदेश मंत्री ली झाओशिंग मुख्य अतिथि होंगे.

इस मौक़े पर दोनों ही देशों ने एक दूसरे के यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी योजना रखी है.

सन् 1954 में भारत, बर्मा और चीन ने साथ मिलकर जिन पाँच सिद्धांतों को अपनाने का फ़ैसला किया था उनमें संप्रभुता और अखंडता के लिए परस्पर सम्मान, परस्पर आक्रमण नहीं करना, एक दूसरे के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना, समानता और शांतिपूर्ण सह अस्तित्व प्रमुख था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>