BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 27 जून, 2004 को 13:08 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पहले दिन की वार्ता सकारात्मक
 
शशांक और रियाज़ खोखर
भारतीय दल का नेतृत्व विदेश सचिव शशांक ने किया और पाकिस्तानी दल का रियाज़ खोखर ने
भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की दो दिन की बातचीत शुरू हो चुकी है और रविवार को पहले दिन की बातचीत को भारत ने सकारात्मक बताया है.

रविवार को बातचीत ख़ासतौर से सुरक्षा बढ़ाने और आपसी भरोसे को मज़बूत करने के मुद्दों पर केंद्रित रही.

समझा जा रहा है कि सोमवार की बातचीत ख़ासतौर से कश्मीर मुद्दे पर केंद्रित रहेगी.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नवतेज सरना ने बताया कि बैठक के दूसरे दिन सोमवार को कश्मीर के मामले पर चर्चा होगी.

बातचीत में भारतीय दल की अगुआई विदेश सचिव शशांक कर रहे हैं जबकि नौ सदस्यों वाले पाकिस्तानी दल के नेता पाकिस्तानी विदेश सचिव रियाज़ खोखर हैं.

भारत के अगले विदेश सचिव के लिए मनोनीत अधिकारी श्याम शरण भी चर्चा में भाग ले रहे हैं.

पहला दिन

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नवतेज सरना ने पहले दिन की बातचीत को सकारात्मक बताया है.

शशांक और रियाज़ खोखर

उन्होंने बिना कोई विस्तृत ब्यौरा दिए ये कहा कि बैठक में शांति, सुरक्षा और परमाणु शक्ति पर आपसी विश्वास मज़बूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह परमाणु ख़तरों को कम करने के सिलसिले में दोनों देशों के अधिकारियों ने जो मसौदा तैयार किया था उसपर भी विचार किया गया.

बैठक में मुंबई और कराची में वाणिज्य दूतावास खोले जाने पर भी विचार किया गया.

कश्मीर में हिंसा की ताज़ा घटनाओं का ज़िक्र किए जाने पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मसूद ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान दहशतगर्दी का विरोध करता है.

उन्होंने आगे कहा, "कश्मीर पर पाकिस्तान का रूख़ साफ़ है. हम समझते हैं कि ये एक अंतरराष्ट्रीय मसला है और इसमें स्थानीय लोगों से भी बात की जानी चाहिए."

हुर्रियत नेताओं से मुलाक़ात

पाकिस्तानी शिष्टमंडल ने भारतीय अधिकारियों से मुलाक़ात करने के साथ ही कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉंफ़्रेंस के नेताओं से भी मुलाक़ात की.

 हमने पाकिस्तानी दल को बताया कि कश्मीर का मामला केवल सीमा का मामला नहीं है और किसी तरह की वार्ता में कश्मीर के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए
 
यासीन मलिक

शनिवार शाम को पाकिस्तानी दल ने हुर्रियत नेता अली शाह गिलानी से बात की मगर गिलानी ने बातचीत का कोई ब्यौरा नहीं दिया.

रविवार को भी दोनों देशों की औपचारिक बातचीत से पहले पाकिस्तानी नेताओं ने कश्मीरी नेताओं यासीन मलिक, शब्बीर शाह और अब्दुल अज़ीज़ शेख़ से मुलाक़ात की.

यासीन मलिक ने बैठक का ब्यौरा देते हुए कहा, " हमने पाकिस्तानी दल को बताया कि कश्मीर का मामला केवल सीमा का मामला नहीं है और किसी तरह की वार्ता में कश्मीर के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए."

पाकिस्तानी दल ने बाद में हुर्रियत के एक अन्य प्रमुख नेता मीरवायज़ उमर फ़ारूख़ से भी मुलाक़ात की.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>