BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 16 जून, 2004 को 15:41 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अंबानी ने राज्यसभा के लिए पर्चा भरा
 
अनिल अंबानी
अंबानी ने लखनऊ में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
भारत के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने राज्यसभा के चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

रिलायंस उद्योग समूह के वाइस चेयरमैन ने एक स्वतंत्र उम्मीदवार की हैसियत से बुधवार को लखनऊ में नामांकन का पर्चा भरा.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार समाजवादी पार्टी महासचिव अमर सिंह ने अंबानी को अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की.

उल्लेखनीय है कि अंबानी अमर सिंह की अध्यक्षता वाली उत्तर प्रदेश की विकास परिषद के सदस्य हैं.

अमर सिंह ने कहा, "हम अनिल अंबानी को अपना पूरा समर्थन देंगे."

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने अंबानी की उम्मीदवारी को पार्टी का समर्थन दिए जाने से इनकार किया है.

जया बच्चन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 16 सदस्य हैं, और पार्टी राज्य की मुलायम सिंह यादव सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है.

अपने किसी उम्मीदवार को राज्य से संसद के ऊपरी सदन में भेजने के लिए कांग्रेस को 28 जून के चुनाव में कम से कम 17 और सदस्यों के समर्थन की दरकार होगी.

बुधवार को लखनऊ विधानसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और अरुण शौरी ने भाजपा की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

समाजवादी पार्टी की ओर से अन्य कई लोगों के अलावा जया बच्चन ने भी अपना पर्चा भरा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>