BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 02 जून, 2004 को 15:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कराची के पुलिस प्रमुख का तबादला
 
कराची में हिंसा
कराची में विस्फोट के बाद हिंसा भड़क उठी
पाकिस्तान के कराची शहर में तीन दिन से जारी हिंसा के बाद पुलिस प्रमुख असद मलिक को हटा दिया गया है.

पुलिस प्रवक्ता मुग़ीस पीरज़ादा ने समाचार एजेंसी एपी को बताया है कि असद मलिका का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया गया है.

कराची में तीन दिन से जारी हिंसा में कम से कम 25 लोगों की जानें जा चुकी है.

पुलिस प्रवक्ता मुग़ीस पीरज़ादा ने कहा कि असद मलिक के साथ-साथ दो अन्य वरिष्ट अधिकारियों - सनाउल्ला अब्बासी और फ़ैयाज़ कुरेसी को भी हटा दिया गया है.

सिंध प्रांत के गवर्नर अली मोहम्मद मेहर ने वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करके इन तीन अधिकारियों को हटाने के आदेश जारी किए.

बुधवार को कराची में आमतौर पर शांति रही.

रविवार को एक सुन्नी मौलवी मुफ़्ती निज़ामुद्दीन शामज़ई की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद कराची में तनाव फैल गया था.

सोमवार को एक शिया मस्जिद पर भयंकर बम विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम बीस लोग मारे गए.

तीन लोग पुलिस के साथ झड़पों में भी मारे गए.

राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने शिया-सुन्नी हिंसा पर क़ाबू पाने के लिए सख़्त कार्रवाई करने के संकेत दिए थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>