BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 03 मई, 2004 को 07:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाकिस्तान में विस्फोट, तीन चीनी मरे
 
पाकिस्तानी सैनिक
पाकिस्तान में पहले भी विदेशियों को कई बार निशाना बनाया गया है
पाकिस्तान के गावादर शहर में एक कार बम धमाके में तीन चीनी इंजीनियर मारे गए हैं.

ये इंजीनियर ईरान से लगी सीमा पर एक प्रोजेक्ट के लिए काम करने जा रहे थे.

पुलिस के अनुसार नौ लोग घायल भी हुए हैं जिनमें चीनी और पाकिस्तानी कर्मचारी शामिल हैं.

स्थानीय पुलिस के अनुसार अभी ये पता नहीं चल सका है कि विस्फोट के पीछे हाथ किसका है.

विस्फोट

 बंदरगाह के नज़दीक एक कार खड़ी थी और जैसे ही बस उसके नज़दीक पहुँची कार में विस्फोट हो गया
 
सत्तार लासी, पुलिस अधिकारी

बलूचिस्तान प्रांत के गावादर शहर में ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे हुआ.

चीनी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नज़र रखी जा रही है.

पुलिस ने बताया कि चीनी इंजीनियर ईरान सीमा के पास एक बंदरगाह के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए काम करने जा रहे थे.

गावादर के पुलिस प्रमुख सत्तार लासी ने समाचार एजेंसी एपी से कहा,"बंदरगाह के नज़दीक एक कार खड़ी थी और जैसे ही बस उसके नज़दीक पहुँची कार में विस्फोट हो गया".

उन्होंने कहा कि अभी ये पता नहीं चल सका है कि ये एक आत्मघाती हमला था या ये विस्फोट रिमोट कंट्रोल से किया गया.

हमले

पाकिस्तान में पहले भी कई बार विदेशी लोगों पर हमले हो चुके हैं.

हाल के समय में सबसे गंभीर घटना मई 2002 में हुई थी जब कराची के शेरैटन होटल के बाहर एक हमले में 11 फ्रेंच इंजीनियरों को मार डाला गया था.

ये इंजीनियर एक नई पनडुब्बी बनाने में पाकिस्तानी नौसेना की मदद कर रहे थे.

इस घटना के महीने भर बाद ही कराची में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहर एक आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 14 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>