BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भाजपा से कोई साथ नहीं- मुलायम
 

 
 
मुलायम सिंह यादव
मुलायम ने काँग्रेस से समर्थन की बात का गोल-मोल जवाब दिया
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की बात करना उनके लिए एक राजनीतिक गाली के समान है.

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 60 सींटे जीतेगी.

मुलायम सिंह यादव गुरूवार को मैनपुरी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं.

 बीजेपी के साथ डील की बात करने से ज़्यादा राजनीतिक गाली सपा के लिए कोई हो नहीं सकती. अगर ऐसा हो जाएगा तो बीजेपी से लड़ेगा कौन
 
मुलायम सिंह यादव

बीबीसी हिंदी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना था कि प्रदेश में भाजपा को चुनौती भी केवल उन्हीं की पार्टी से है इसलिए उनका साथ देने का प्रश्न ही नहीं उठता है.

उन्होंने कहा, "बीजेपी के साथ डील की बात करने से ज़्यादा राजनीतिक गाली सपा के लिए कोई हो नहीं सकती. अगर ऐसा हो जाएगा तो बीजेपी से लड़ेगा कौन?"

"जो यह कहता है कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी की दोस्ती है, वो या तो अज्ञानी है या धूर्त है."

यह पूछे जाने पर की देश की राजनीति में वो किसका साथ देंगे, उन्होंने कहा कि परिणामों के बाद सपा निर्णय करेगी कि अब दिल्ली में सरकार किसकी बने.

उन्होंने कहा, "हमारी पूरी कोशिश है कि दिल्ली में सरकार जिसकी भी बने उसमें समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहे."

 हमारी पूरी कोशिश है कि दिल्ली में सरकार जिसकी भी बने उसमें समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहे
 
मुलायम सिंह यादव

यादव ने विश्वास जताया कि चुनावी तैयारी में उनकी पार्टी सबसे आगे है,"उत्तर प्रदेश में हमारा साठ सीटें जीतने का लक्ष्य है और अन्य प्रदेशों में कई जगह भी स्थिति अच्छी है."

यादव ने यह भी साफ़ नहीं किया कि वे क्या कॉंग्रेस का साथ देंगे.

उन्होंने कहा, "कॉंग्रेस क्यों नहीं सपा का साथ दे रही. यह सवाल कॉंग्रेस से क्यों नहीं पूछा जा रहा है."

"देश के स्तर पर किसका साथ देंगे, यह तो हम नहीं कह सकते. अन्य बीजेपी के ख़िलाफ़ दलों का, वामपंथी दलों का रूख क्या है, यही देख कर हम निर्णय करेंगे."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>