BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 13 अप्रैल, 2004 को 13:46 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चुनावी विज्ञापनों पर अदालत का फ़ैसला
 
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापनों के संबंध में दिशा निर्देश 16 अप्रैल से 10 मई तक लागू रहेंगे
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चुनाव से संबंधित विज्ञापन जारी करने से पहले चुनाव आयोग की इजाज़त लेनी होगी.

समाचार एजेंसियों के अनुसार चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि कोई भी राजनीतिक विज्ञापन चुनाव आयोग की अनुमति के बिना जारी नहीं किए जाएँगे.

ये आदेश आम चुनावों के दौरान आपत्तिजनक और आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाम लगाने के मकसद से दिया गया है.

इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय ने व्यापक दिशा निर्देश जारी किए हैं जो 16 अप्रैल से 10 मई तक लागू रहेंगे.

इन दिशा निर्देशों के अनुसार जो व्यक्ति या राजनीतिक दल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए विज्ञापन प्रसारित करना चाहते हैं उन्हें ऐसे विज्ञापनों की प्रसारण तिथि से पहले चुनाव आयोग की अनुमति लेनी होगी.

चुनाव आयोग को दो दिन के भीतर इन विज्ञापनों के बारे में फ़ैसला करना होगा.

यदि किसी विज्ञापन में चुनाव आयोग के आदेश का उल्लंघन पाया जाता है तो ऐसे टीवी चैनल और केबल ऑपरेटर के उपकरण ज़ब्त किए जा सकते हैं.

विज्ञापन जारी करने वाली संस्था के लिए ये बताना आवश्यक होगा कि विज्ञापन का पैसा राजनीतिक दल दे रहा है या फिर विज्ञापन राजनीतिक दल या उम्मीदवार के फ़ायदे के लिए जारी किया जा रहा है.

 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>