BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 12 अप्रैल, 2004 को 07:09 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बेस्ट बेकरी मामले की फिर से जाँच
 
ज़ाहिरा शेख़ ने अदालत में कहा कि उसे सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े लोगों ने धमकाया था
भारत में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के बेस्ट बेकरी मामले की फिर से जाँच के आदेश दिए हैं.

मामले की नए सिरे से सुनवाई महाराष्ट्र में कराई जाएगी.

गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान वडोदरा के बेस्ट बेकरी में 14 लोगों को जला के मार दिया गया था, जिनमें से अधिकतर मुसलमान थे.

कई गवाहों के मुकर जाने के बाद एक स्थानीय अदालत ने मामले में 21 अभियुक्तों को बरी कर दिया था.

गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा स्थानीय अदालत के फ़ैसले को बहाल रखे जाने के बाद मामले की प्रमुख गवाह ज़ाहिरा शेख़ ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

बेस्ट बेकरी में 14 लोगों को जलाकर मार दिया गया था

बेकरी में मारे गए लोगों में से अधिकतर ज़ाहिरा के संबंधी थे.

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के फ़ैसले को खारिज़ कर दिया है.

ज़ाहिरा ने अदालत को बताया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा धमकाए जाने के कारण उन्होंने अभियुक्तों के ख़िलाफ़ गवाही नहीं दी थी.

सुप्रीम कोर्ट इससे पहले मामले की सही ढंग से जाँच नहीं कराने के लिए गुजरात सरकार को फटकार लगा चुका है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>