BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 01 अप्रैल, 2004 को 09:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अफ़ग़ानिस्तान के लिए सहायता बढ़ी
 
अफ़ग़ानिस्तान की ज़िंदगी
बेहतर भविष्य के लिए धन की ज़रूरत है
अफ़ग़ानिस्तान को पुनर्निर्माण के लिए अगले तीन साल में क़रीब आठ अरब डॉलर सहायता देने का वादा किया गया है.

जर्मनी के बर्लिन शहर में 50 देशों की बैठक में यह फ़ैसला किया गया है.

अफ़ग़ानिस्तान के वित्त मंत्री अशरफ़ ग़नी ने बैठक के पहले दिन कहा कि बर्लिन बैठक में भाग लेने वाले देशों ने वादा किया है कि अफ़ग़ानिस्तान को अगले तीन साल के दौरान आठ अरब बीस करोड़ डॉलर दिए जाएंगे.

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने इन देशों से अपील की थी कि वे देश के लिए सहायता राशि में बढ़ोत्तरी करें अन्यथा पुनर्निर्माण का काम अधूरा ही रह जाएगा.

अफ़ग़ानिस्तान अपने छह पड़ोसी देशों के साथ इस बात पर भी राज़ी हुआ है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर सहयोग किया जाएगा.

हामिद करज़ई ने बर्लिन सम्मेलन में प्रतिनिधियों से कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी से अफ़ग़ानिस्तान की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है.

अफ़ग़ानिस्तान के वित्त मंत्री अशरफ़ ग़नी कहा कि इस सहायता राशि पर वह बहुत ख़ुश हैं क्योंकि यह टोक्यो में 2002 में हुए सम्मेलन में घोषित की गई राशि से काफ़ी ज़्यादा है.

अफ़ग़ानिस्तान के वित्त मंत्री अशरफ़ ग़नी ने यह भी बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में सहयोग के लिए चीन, पाकिस्तान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के साथ समझौता किया गया है.

बेहतर भविष्य

बर्लिन सम्मेलन के बाद अफ़ग़ानिस्तान को सबसे ज़्यादा धन देने वाला देश है अमरीका जिसने अगले दो साल में दो अरब और बीस करोड़ डॉलर देने का वादा किया है.

अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम की खेती
अफ़ीम की खेती से काफ़ी आमदनी होती है

ब्रिटेन ने अफ़ग़ानिस्तान के लिए अपनी सहायता दोगुनी कर दी है और उसने बढ़ाकर 50 करोड़ पाउंड यानी क़रीब 90 करोड़ डॉलर कर दी है.

अशरफ़ ग़नी ने संवाददाताओं को बताया, "अंतरराष्ट्रीय सहायता से अब हमारे देश के लोगों का यह सपना पूरा होता नज़र आ रहा है कि वे भी एक अच्छे भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं."

उन्होंने बताया कि चार अरब 40 करोड़ डॉलर सिर्फ़ इस साल के लिए दिए जाने का वादा किया गया है और यह उतनी ही राशि है जितनी माँगी गई थी."

बर्लिन में बीबीसी संवाददाता रे फरलोंग का कहना है कि यह सहायता अभी उस राशि से कम है जिसकी उम्मीद की गई थी.

अफ़ग़ान सरकार का कहना है कि देश के पुनर्निर्माण के लिए अगले सात साल में क़रीब साढ़े 27 अरब डॉलर की ज़रूरत होगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>