BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 28 मार्च, 2004 को 12:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नोबेल पदक चोरी की जाँच सीबीआई को
 
गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर
गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर को 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था
गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का नोबेल पुरस्कार मेडल और प्रमाण पत्र चोरी होने के मामले की जाँच केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई को सौंप दी गई है.

ग़ौरतलब है कि साहित्य के लिए 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित टैगोर की यह धरोहर इसी सप्ताह चोरी हो गई थी.

पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले की जाँच अब सीबीआई से करने के लिए कहा है.

मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पहले उन्होंने इस मामले में शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय के कुलपति सुजीत बासु से बात की.

फिर उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से संपर्क किया जिन्होंने सीबीआई जाँच को हरी झंडी दे दी.

उम्मीद की जा रही है कि अब पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अमित किरन देब इस बारे में सीबीआई को औपचारिक अनुरोध भेजेंगे.

मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि राज्य पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की जाँच जारी रखेगी.

यह चोरी इसी सप्ताह गुरूवार को हुई थी लेकिन पुलिस को अभी इस बारे में कोई सुराग नहीं मिला है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>