BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दक्षिणी वज़ीरिस्तान में जिरगा
 
दक्षिणी वज़ीरिस्तान में कार्रवाई
दक्षिणी वज़ीरिस्तान में बड़ी कार्रवाई चल रही है
पाकिस्तान में अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिणी वज़ीरिस्तान में अल क़ायदा और तालेबान लड़ाकों के ख़िलाफ़ चल रही कार्रवाई पर विचार के लिए क़बायली सरदारों की रविवार को जिरगा बुलाई गई.

उधर यह अभियान रविवार को भी जारी रहा अलबत्ता रात को ख़ामोशी रही.

अभियान में अब तक अनेक संदिग्ध चरमपंथी और फ़ौजियों के अलावा आम लोग भी मारे जा चुके हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि मारे गए लोगों में पाँच महिलाएँ और छह बच्चे हैं.

वहाँ चल रही कार्रवाई के क्रम में पाकिस्तानी सैनिकों ने अल-क़ायदा और तालेबान के 100 से ज़्यादा लड़ाकों को हिरासत में भी लिया है.

यह क़बायली इलाक़ा है और वहाँ क़बायली सरदारों का काफ़ी दबदबा है. इस अभियान पर विचार के लिए क़बायली सरदारों और राजनीतिक हस्तियों के बीच रविवार को एक जिरगा बुलाई गई है.

उधर इस अभियान के प्रभारी ब्रिगेडियर महमूद शाह ने बीबीसी से बातचीत में उम्मीद ज़ाहिर की कि यह अभियान अगले कुछ दिन में ख़त्म हो जाएगा.

हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि वाना में राजनीतिक हस्तियों और क़बायली सरदारों के बीच होने वाली जिरगा से अभियान कुछ लंबा खिंच जाए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>