BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 17 मार्च, 2004 को 20:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाक सिनेमा प्रतिनिधिमंडल भारत में
 
बॉलीवुड में शूटिंग
पाकिस्तान में फ़िलहाल हिंदी फ़िल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा है
पाकिस्तान के मनोरंजन उद्योग का एक शिष्टमंडल 40 सालों में पहली बार भारतीय फ़िल्म उद्योग के लोगों से मुलाक़ात कर रहा है.

जैसे-जैसे दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों में सुधार की प्रक्रिया जारी है, पाकिस्तान के 20 फ़िल्म-निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों का एक दल मुंबई गया है.

पाकिस्तानी शिष्टमंडल ने भारतीय फ़िल्म उद्योग से कहा है कि वह पाकिस्तान विरोधी फ़िल्में बनाना बंद कर दे.

सुझाव

पाकिस्तानी दल ने भारतीय फ़िल्मों के लिए पाकिस्तान में एक वैध चैलन शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा है.

इस समय पाकिस्तान में हिंदी फ़िल्में दिखाने पर प्रतिबंध है.

पाकिस्तानी शिष्टमंडल के सदस्य फ़्रेम्स मनोरंजन उत्सव में शामिल होने के लिए मुंबई पहुँचे हैं.

सम्मेलन में भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री, रविशंकर प्रसाद ने दोनों देशों के बीच एक सहमति पत्र तैयार करने की बात की.

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐसे मेल-मिलाप से दक्षिण एशिया विश्व मानचित्र पर आ जाएगा.

प्रयास

दोनों देशों के फ़िल्म उद्योगों के बीच मेल-मिलाप के ये प्रयास एक ऐसे समय पर हो रहे हैं जब भारत की क्रिकेट टीम 14 सालों में पहली बार पाकिस्तान का ऐतिहासिक दौरा कर रही है.

ब्रिटेन की सांस्कृतिक मामलों की मंत्री टेसा जॉवेल भी फ़्रेम्स उत्सव में शामिल हुई हैं.

वे वहाँ बॉलीवुड फ़िल्म निर्माताओं को ब्रिटेन में जाकर और ज़्यादा फ़िल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>