BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 17 मार्च, 2004 को 09:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दूरदर्शन को सिग्नल देने के आदेश
 
टेलीविज़न पर मैच देखते हुए लोग
भारत-पाकिस्तान की सिरीज़ को लेकर पूरी दुनिया में उत्सुकता बनी हुई है
सुप्रीम कोर्ट ने टेलीविज़न कंपनी 'टेन स्पोर्ट्स' को आदेश दिए हैं कि वह भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सिरीज़ के सिग्नल दूरदर्शन को दे.

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दूरदर्शन से कहा है कि वह अदालत में 50 करोड़ रुपए जमा करवाए.

'टेन स्पोर्ट्स' के पास इस सिरीज़ के प्रसारण के अधिकार हैं और कुछ जनहित याचिकाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है.

मुख्य न्यायाधीश वीएन खरे की अध्यक्षता वाले खंडपीठ ने यह आदेश टेन स्पोर्ट्स के इस तर्क के बाद दिया है कि वह अपने प्रसारण अधिकार में किसी की साझेदारी नहीं चाहता.

दरअसल 'टेन स्पोर्ट्स' चाहता था कि वह मैच के प्रसारण के अधिकार केबल आपरेटरों को बेचे.

इस मामले की अंतिम सुनवाई की तारीख़ 15 अप्रेल तय की गई है.

विज्ञापन दिखाने की इज़ाज़त नहीं

इस आदेश के बाद 'टेन स्पोर्ट्स' के वकील पीएच पारिख ने पत्रकारों को बताया कि कोर्ट ने दूरदर्शन से आज दस करोड़ रुपए जमा करवाए हैं और 40 करोड़ रुपए जमा करने को कहा है.

 कोर्ट ने कहा है कि मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद तक दूरदर्शन सिर्फ़ 'टेन स्पोर्ट्स' के सिग्नल दिखाएगा और बीच में उसे अपने विज्ञापन दिखाने का कोई अधिकार नहीं होगा
 
पीएच पारिख, टेन स्पोर्ट्स के वकील

इस राशि के भुगतान के बारे में फैसला कोर्ट बाद में करेगी.

'टेन स्पोर्ट्स' के वकील के अनुसार, ''कोर्ट ने कहा है कि मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद तक दूरदर्शन सिर्फ़ 'टेन स्पोर्ट्स' के सिग्नल दिखाएगा और बीच में उसे अपने विज्ञापन दिखाने का कोई अधिकार नहीं होगा.''

उनका कहना है कि पिछले मैच में दूरदर्शन ने जिस तरह अपने विज्ञापन दिखाए उसकी शिकायत 'टेन स्पोर्ट्स' ने की थी.

वकील पारिख ने बताया कि कोर्ट ने दूरदर्शन को आदेश दिए हैं कि यदि तकनीकी रुप से संभव हो तो दूरदर्शन अपने सिग्नल देश से बाहर प्रसारित न करे.

उनके अनुसार पिछले मैच के में दूरदर्शन के सिगनल मध्य पूर्व और सुदूर पूर्व में भी जा रहे थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>