BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 14 मार्च, 2004 को 10:55 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कांग्रेस ने साहिब सिंह का इस्तीफ़ा माँगा
 
कपिल सिब्बल
साहिब सिंह वर्मा पर गंभीर आरोप
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार से जुड़ा एक और आरोप लगाते हुए श्रम मंत्री साहिब सिंह वर्मा के इस्तीफ़े की माँग की है.

वर्मा ने कांग्रेस के इस आरोप को झुठलाते हुए कहा है कि अगर सिब्बल उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित कर देते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

कांग्रेस प्रवक्ता ने एक सरकारी योजना के फ़ॉर्म मुंबई स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से मिलने के मामले में एक संवाददाता सम्मेलन में ये इस्तीफ़ा माँगा.

सिब्बल ने एक निजी समाचार चैनल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना के फ़ॉर्म श्रम मंत्रालय से ही मिलने चाहिए, मगर ये फ़ॉर्म मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में बांटे जा रहे हैं और ये भ्रष्टाचार का मामला है.

उन्होंने कहा कि वह ये मामला चुनाव आयोग के पास ले जाने के लिए भी तैयार हैं.

आरोप झुठलाए

वहीं भाजपा का कहना है कि उनके कार्यकर्ता लोगों की मदद करने के लिए ही ये फ़ॉर्म बेच रहे हैं.

साहिब सिंह
आरोपों का खंडन किया साहिब सिंह

इस बीच श्रम मंत्री वर्मा ने कहा कि वह इस मामले की इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं है और वह जाँच ख़ुद कपिल सिब्बल को ही सौंपने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय पर अगर भाजपा के चुनाव निशान वाला कोई फ़ॉर्म दिया जा रहा है तो वह पार्टी का कोई सर्वेक्षण हो सकता है और ऐसे फ़ॉर्म तो स्वीकार ही नहीं किए जा सकते.

साथ ही इस योजना के तहत श्रमिकों के पैसे जमा करने के बारे में उन्होंने कहा कि पैसे कोई भी लेकर जमा कर सकता है.

कांग्रेस ने समाचार चैनल की रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पैसे ले रहे हैं और ये ग़लत है क्योंकि पैसा फ़ॉर्म के साथ सीधे जमा करवाया जाना चाहिए.

बसपा-सपा से गठबंधन

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी या समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बारे में सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के विरुद्ध सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करना चाहती है.

उन्होंने कहा, “सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को भाजपा के विरुद्ध एकजुट होना चाहिए और अगर दूसरे दल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ते तो जनता फ़ैसला करेगी कि असली धर्मनिरपेक्ष कौन है.”

उन्होंने कहा कि वह चुनाव में साझेदारी के बारे में समाजवादी पार्टी से भी बातचीत को तैयार हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>