BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 26 जनवरी, 2004 को 09:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अब पाकिस्तान में भी 'बर्ड फ़्लू'
मुर्गियाँ
कराची में 10 से 25 प्रतिशत मुर्गियों में यह बीमारी होने की पुष्टि की गई है
 

अब पाकिस्तान भी 'बर्ड फ़्लू' बीमारी की चपेट में आ गया है.

अधिकारियों के अनुसार सिंध प्रांत में यह बीमारी फ़ैली है और कराची के दक्षिण तट पर बर्ड फ़्लू के वायरस से अब तक लगभग चालीस लाख मुर्गियों के मारे जाने की ख़बरें हैं.

अब तक सात एशियाई देश इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. पाकिस्तान दक्षिण एशिया का पहला देश है जहाँ इस बीमारी का पता चला है.

कहा जा रहा है कि मुर्गियों के मरने का सिलसिला यूँ तो पिछले एक महीने से भी अधिक समय से चल रहा है लेकिन इसके 'बर्ड फ़्लू' होने की पुष्टि अधिकारियों ने अब जाकर की है.

अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान में अब तक किसी आदमी को इस बीमारी की कोई ख़बर नहीं है.

समाचार एजेंसी एपी ने सिंध प्रांत के पशुपालन मंत्री मंज़ूर पंवार के हवाले से कहा है कि प्रांत के 10 से 25 प्रतिशत मुर्गियों में यह बीमारी पाई गई है.

उन्होंने कहा, ''हमने सभी पोल्ट्री फ़ार्म में वैक्सीन देने का इंतज़ाम किया है और जिस फ़ार्म में भी बर्ड फ़्लू का पता चला है वहाँ सभी मुर्गियों और चूज़ों को ख़त्म करने का आदेश दिया गया है.''

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व समुदाय से इस बीमारी से निपटने के प्रभावी इंतज़ाम करने का अनुरोध किया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>