BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 17 जनवरी, 2004 को 13:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कश्मीर में अल-बद्र का प्रमुख मारा गया
भारतीय सुरक्षा बल
भारतीय सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान हिज़्ब के नेता मारे गए
 

भारत प्रशासित कश्मीर के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने अल बद्र के एक प्रमुख चरमपंथी को मार दिया है.

सुरक्षा बलों को पिछले तीन दिनों में चार प्रमुख चरमपंथियों को मारने में सफलता मिली है.

सुरक्षा बलों का कहना है कि श्रीनगर से 65 किलोमीटर दूर गोपालपुरा में हुई एक मुठभेड़ में अल बद्र के स्वयंभू कमांडर आसिफ़ नुमान को मार दिया गया.

हालांकि अल बद्र के एक प्रवक्ता ने टेलिफ़ोन पर बीबीसी से कहा कि आसिफ़ नुमान को एक सप्ताह पहले गिरफ़्तार किया गया था और उन्हें कथित रूप से हिरासत में मारा गया.

पुलिस का कहना है कि आसिफ़ नुमान पाकिस्तानी नागरिक थे.

दूसरी ओर शनिवार को बड़गाम ज़िले में हिज़बुल मुजाहिदीन के भारत में प्रमुख ग़ाज़ी नसरुद्दीन के जनाज़े में हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया.

इसमें पृथकतावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी भी शामिल थे.

भारतीय सेना ने शुक्रवार को हिज़्बुल मुजाहिदीन के दो प्रमुख नेताओं को एक मुठभेड़ में मार दिया था.

इनमें से एक हिज़्बुल मुजाहिदीन के भारत प्रशासित कश्मीर में प्रमुख ग़ाज़ी नसीरुद्दीन उर्फ़ ग़ुलाम रसूल दार थे.

इस मुठभेड़ में हिज़्बुल मुजाहिदीन के पैसों का हिसाब किताब रखनेवाले फैयाज़ अब्बास मलिक भी मारे गए थे.

सीमा सुरक्षा बल ने गुरुवार को हिज़्ब के एक अन्य चरमपंथी मोहम्मद अब्बास मलिक को एक अलग मुठभेड़ में मार दिया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>