BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 10 जनवरी, 2004 को 08:48 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाकिस्तान में फ़्रांसीसी पत्रकारों को जेल
दो फ़्रांसीसी पत्रकार
पत्रकारों पर वीज़ा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है
 

पाकिस्तान की एक अदालत ने दो फ़्रांसीसी पत्रकारों को वीज़ा नियमों के उल्लंघन के आरोप में सुनाई गई छह महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई है.

हालाँकि इसपर एक हफ़्ते रोक रहेगी ताकि वे अपील कर सकें.

लेकिन उन्हें एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.

कराची की एक निचली अदालत ने ले एक्सप्रेस अख़बार के संवाददाता मार्क एप्स्तैं और ज़्याँ पॉल गिलोतो को बिना वीज़ा क्वेटा जाने का दोषी ठहराया.

इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता ज़फ़र अब्बास के अनुसार पाकिस्तान में विदेशी पत्रकारों को इतनी कड़ी सज़ा सुनाया जाना कोई आम बात नहीं है.

लेकिन सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि जो आरोप दायर नहीं किए गए हैं वे ये हैं कि इन्होंने कुछ स्थानीय क़बायलियों को तालेबान बता कर उनकी फ़िल्में बनाईं.

तालेबान
कहा जा रहा है कि इन पत्रकारों ने स्थानीय क़बायलियों को तालेबान कह कर फ़िल्म बनाई
 

इनके साथ एक पाकिस्तानी पत्रकार भी था जिसका कुछ पता नहीं है.

पिछले महीने इन पत्रकारों की गिरफ़्तारी के बाद राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने उनकी यह कह कर आलोचना की थी कि वे पाकिस्तान को तालेबान गतिविधियों का गढ़ बता कर उसे बदनाम कर रहे हैं.

दोनों पत्रकारों के पास पाकिस्तान के तीन शहरों में जाने का वीज़ा था और अदालत का कहना है कि वे ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से क्वेटा गए.

इन पत्रकारों के वकील का कहना है कि उनकी सज़ा रद्द करने के लिए इस आधार पर याचिका दायर की गई है कि दोनों सम्मानीय पत्रकार हैं, कोई अपराधी नहीं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>