BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 07 जनवरी, 2004 को 19:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
क़ुर्बानी के बिना बात नहीं बनेगी- जमाली
मीर जफ़रूल्ला ख़ाँ जमाली
अभी तो सर्दी है बहार भी आएगीः जमाली
 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मीर जफ़रूल्ला ख़ाँ जमाली ने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों के बेहतर होने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि दोनों देशों को अपने रवैये में लचक रखनी पड़ेगी.

उन्होंने कहा, "क़ुर्बानी के बग़ैर कोई चीज़ तय होती नहीं. जब तक आप क़ुर्बानी देना नहीं सीखेंगे तब तक आप क़ुर्बानी लेंगे क्या."

जमाली ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच आगे जाकर रिश्ते बेहतर होंगे.

 

 क़ुर्बानी के बग़ैर कोई चीज़ तय होती नहीं. जबतक आप क़ुर्बानी देना नहीं सीखेंगे तबतक आप क़ुर्बानी लेंगे क्या

 

उन्होंने कहा, "ये तो इब्तिदा है, इसकी इंतिहाँ क्या होगी इसका तो हम केवल तसव्वुर ही कर सकते हैं. हम तो चाहते हैं कि बात वहाँ तक पहुँचे जहाँ ये सारे झगड़े ख़त्म हो जाएँ."

जमाली ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते अब बेहतर होने की राह पर चल पड़े हैं.

उन्होंने कहा, "अल्लाहताला ने हमें चार मौसम दिए हैं अभी तो सर्दी का मौसम चल रहा है. आगे बहार भी आएगी."

 

 हालात का तकाज़ा ये है कि दोनों देश ये सोचें कि हम अपनी जनता को क्या दें आगे. क्या हम उन्हें जंग दें, ग़रीबी दें

 

जमाली ने इस्लामाबाद में भारत के रूख़ की सराहना की.

उन्होंने कहा, "भारत ने कश्मीर पर जो बात करने के लिए हाँ की है वो उनके पुराने रूख़ से तो अलग है ही. मेरे ख़याल से ये अच्छी चीज़ है."

जमाली ने कहा कि अब दोनों ही देशों की ज़िम्मेदारी बढ़ गई है और उन्हें अपने यहाँ की आवाम का ख़याल करना चाहिए.

उन्होंने कहा, "हालात का तकाज़ा ये है कि हम दोनों देश ये सोचें कि हम अपनी जनता को क्या दें आगे. हम उन्हें जंग दें, ग़रीबी दें...नहीं ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि उन इंसानों का कोई क़सूर नहीं है."

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की राह में कोई दिक़्क़त नज़र नहीं आती मगर दोनों को ही लचक दिखानी होगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>