BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 30 नवंबर, 2003 को 18:46 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
श्रीलंका में 60 लोग गिरफ़्तार
ग़ैरक़ानूनी ढंग से पश्चिमी देशों को जाते लोग
इस साल ग़ैरक़ानूनी ढंग से पश्चिमी देशों को जाते सैकड़ों लोग पकड़े गए हैं
 

श्रीलंका में पुलिस का कहना है कि 60 ऐसे लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जो ग़ैरक़ानूनी तरीके से इटली जाने की कोशिश कर रहे थे.

ये लोग एक समुद्री जहाज़ में इटली जाने की कोशिश कर रहे थे जब श्रीलंका की नौसेना ने राजधानी कोलंबो से बीस किलोमीटर दूर इनको गिरफ़्तार किया.

गिरफ़्तार किए गए लोगों को कोलंबो के नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया है.

इस साल श्रीलंका के नौसैनिक और अन्य अधिकारी भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सैकड़ों ऐसे युवकों को पकड़ चुकी है जो ग़ैर-क़ानूनी ढंग से पश्चिमी देशों में जाने की कोशिश मे लगे थे.

ये लोग यूरोप जाने के लिए श्रीलंका को एक अड्डे के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

श्रीलंका के अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण एशियाई लोगों के लिए श्रीलंका के आसान वीज़ा नियमों के कारण इस तरह की घटनाएँ हो रही है.

इस साल जुलाई में भी श्रीलंका की सरकार ने कहा था भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के 160 से अधिक नागरिक पकड़े गए हैं.

वे भी छिप कर ग़ैरक़ानूनी ढ़ंग से इटली जा रहे थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>