BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 24 नवंबर, 2003 को 19:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गुजरात दंगों के दोषियों को उम्रकैद
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी
दंगाईयों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई नहीं करने के लिए विवादों में थे मोदी
 

भारत में गुजरात की एक अदालत ने 12 लोगों को राज्य में पिछले साल हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है.

इन लोगों को पिछले साल मार्च महीने में घोड़ासर गाँव में चौदह मुसलमानों की हत्या का दोषी पाया गया था.

इन बारह लोगों के अलावा तीन दूसरे लोगों को हिंसा फैलाने के आरोप में दो वर्ष सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई गई है.

गुजरात के दंगों के सिलसिले में सज़ा सुनाए जाने का यह पहला बड़ा मामला है.

ग़ौरतलब है कि पिछले साल गुजरात में भड़के सांप्रदायिक दंगों में क़रीब एक हज़ार लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर मुसलमान थे.

नडियाड के सत्र न्यायाधीश सीके रैना ने अपना फ़ैसला सभी अभियुक्तों की मौजूदगी में सुनाया.

पिछले साल गुजरात में एक ट्रेन में सफ़र कर रहे 59 तीर्थ यात्रियों को जला दिए जाने के बाद पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे.

दंगों की आग घोड़ासर गाँव में तब पहुँची जब वहाँ से तीन हिंदुओं के शव बरामद किए गए.

उन दंगों में मुसलमानों के सैंकड़ों घरों, दुकानों और मस्जिदों को जला दिया गया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>