BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 22 अक्तूबर, 2003 को 15:13 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारतीय प्रस्ताव पर पाकिस्तान की 'सतर्क' प्रतिक्रिया
 
भारत पाकिस्तान की सीमा
भारत ने नई पहल की घोषणा की है

भारतीय विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए एक फ़ार्मूला पेश किया है. इस पर पाकिस्तान ने सतर्कता भरी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए एक नई पहल की है.

यशवंत सिन्हा के सुझाव
 
खेल विशेषकर क्रिकेट संबंध बहाल करें
राजस्थान-सिंध सड़क संपर्क
श्रीनगर-मुज़फ्फ़राबाद सड़क यातायात
रेल सेवा के बाद विमान सेवा शुरु करें
मुंबई कराची के बीच फेरी सेवा
बीस पाकिस्तानी बच्चों का मुफ़्त इलाज
 

इसके तहत भारतीय विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने 12 नए क़दम उठाने के सुझाव दिए हैं.

लेकिन साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सीमा पार से आतंकवाद बंद होने के सबूत मिलने पर ही पाकिस्तान से सीधी बातचीत हो सकती है.

बीबीसी संवाददाता ज़फर अब्बास का कहना है कि प्रस्तावों पर पाकिस्तान ने सतर्कता भरी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत के प्रस्तावों को देखा है और वो इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि पाकिस्तान की जो भी प्रतिक्रिया होगी वो सकारात्मक होगी.

लेकिन प्रवक्ता ने इस बात पर अफसोस जताया कि भारत ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा दिया है.

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने पर फिर से विचार करना चाहिए.

प्रस्ताव

भारतीय विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को दोबारा बहाल करना चाहता है.

 

 हमें इस बात पर अफ़सोस है कि भारत ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा दिया है

पाकिस्तानी प्रवक्ता

 

उन्होंने ये भी सुझाया कि भारतीय कश्मीर और पाकिस्तानी कश्मीर की राजधानियों के बीच बस सेवा शुरु की जा सकती है.

उनका कहना था इससे दोनो तरफ़ के बिछड़े हुए परिवारों के लोग आपस में मिल सकेंगे.

इन सुझावों में भारत और पाकिस्तान के तटरक्षकों के बीच बातचीत और दोनो देशों में मुंबई और कराची के बीच समुद्र के रास्ते से बोट सेवा शुरु करना भी शामिल है.

 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>