BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 20 अक्तूबर, 2003 को 23:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बलात्कार मामले में हज़ारों से पूछताछ
 
दिल्ली पुलिस उपायुक्त विवेक गोगिया
दिल्ली पुलिस ने क़रीब छह हज़ार लोगों से पूछताछ की है

स्विट्ज़रलैंड की एक राजनयिक के साथ पिछले सप्ताह दिल्ली में हुए बलात्कार की जाँच के बारे में पुलिस ने उन्हें जाँच की प्रगति के बारे में जानकारी दी.

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त विवेक गोगिया ने सोमवार को स्विट्ज़रलैंड के राजदूत से मुलाक़ात की और जाँच-पड़ताल में उठाए जा रहे क़दमों की जानकारी दी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो टीमों का गठन किया गया है और उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सुराग़ भी मिले हैं.

पुलिस ने बताया है कि इस मामले में क़रीब छह हज़ार लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार 16 संदिग्ध लोगों की तस्वीरें पीड़ित महिला के पास शिनाख़्त भेजी गई है.

यह महिला इस समय स्विट्ज़रलैंड पहुँच चुकी हैं.

पुलिस अभी हादसे की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने पहले ही बलात्कारियों की कंप्यूटर तस्वीरें जारी कर दी हैं.

इस स्विस राजनयिक के साथ बलात्कार उस समय हुआ जब वे सीरी फ़ोर्ट से फ़िल्म समारोह देख कर लौट रही थीं.

पुलिस के अनुसार दो व्यक्ति ज़बरदस्ती इस महिला की कार में घुस गए और उनके साथ बलात्कार किया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>