BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 16 अक्तूबर, 2003 को 00:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अयोध्या में रैली से पहले सुरक्षा कड़ी
 
विश्व हिंदू परिषद समर्थक 17 तारीख़ की रैली के लिए अयोध्या जाने की कोशिश कर रहे हैं
विश्व हिंदू परिषद समर्थक 17 तारीख़ की रैली के लिए अयोध्या जाने की कोशिश कर रहे हैं

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की प्रस्तावित रैली से पहले अयोध्या में सुरक्षा की तैयारी पक्की की जा रही है.

17 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली से पहले परिषद नेता गिरिराज किशोर सहित अब तक हज़ारों लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं.

बुधवार को लखनऊ में एक जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे परिषद के वरिष्ठ नेता गिरिराज किशोर को उनके 300 समर्थकों के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया.

अयोध्या में पुलिस ने बुधवार को परिषद के मुख्यालय कारसेवक पुरम और रामसेवक पुरम से लगभग चार सौ लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

सुरक्षा इंतज़ाम

परिषद नेता आचार्य गिरिराज किशोर
परिषद नेता आचार्य गिरिराज किशोर को लखनऊ में गिरफ़्तार कर लिया गया

अधिकारियों के अनुसार स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाने के लिए बुधवार को अयोध्या में सुरक्षाबलों ने मार्च किया.

परिषद कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए अयोध्या की मुख्य सड़कों और पैदल मार्गों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

सड़कों पर चलनेवाली गाड़ियों के अलावा रेलगाड़ियों और मालगाड़ियों तक की अच्छी तरह जाँच की जा रही है.

विश्व हिंदू परिषद 17 अक्तूबर को अयोध्या में विवादित परिसर के पास अदालत की रोक के बावजूद रैली करना चाहती है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>