BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 12 अक्तूबर, 2003 को 02:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाक की फ़ाल्कन सौदे पर तीखी प्रतिक्रिया
 
वाजपेयी और अरियल शेरॉन
वाजपेयी और इसराइली प्रधानमंत्री में सहमति के बाद सौदा

पाकिस्तान ने भारत के इसराइल से विमानों पर लगाए जाने वाले रेडार ख़रीदने की ख़बरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में शांति ख़तरे में पड़ जाएगी.

भारत ने शुक्रवार को इसराइल से फ़ाल्कन रेडार ख़रीदने की घोषणा की थी जिन्हें रूसी विमान इलिशिन पर लगाया जाएगा.

 

 इससे दोनों देशों के बीच हथियारों की होड़ बढ़ जाएगी

पाकिस्तानी विदेश मंत्री

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख़ुर्शीद कसूरी ने कराची में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि भारत पाकिस्तान को ध्यान में रख कर हथियारों की ख़रीद बढ़ा रहा है और इससे दोनों देशों के बीच हथियारों की होड़ बढ़ जाएगी.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हथियारों में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेगा.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि पारंपरिक हथियारों में दोनो देशों के बीच बढ़ता अंतर पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है.

फ़ाल्कन रेडार प्रणाली के ज़रिए भारत पाकिस्तानी के अंदरूनी इलाक़ो तक नज़र रख पाएगा.

दोनों देश पिछले साल युद्ध की कगार तक पहुंच गए थे, उसे ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के लिए यह गंभीर मामला हो सकता है.

दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी हाल में दो ऐसी मिसाइलों का परीक्षण किया था जो परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखती हैं.

साथ ही पाकिस्तान अमरीका से एफ़-16 विमान की पहली खेप हासिल करने की लगातार कोशिश कर रहा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>