BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 13 जनवरी, 2009 को 02:12 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
इसराइली कार्रवाई के बीच मून की अपील
 
ग़ज़ा
ग़ज़ा में 900 फ़लस्तीनी मारे गए हैं
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इसराइल और फ़लस्तीनी संगठन हमास से अनुरोध किया है कि ग़ज़ा पट्टी में पिछले 18 दिन से चल रहा युद्ध अब बंद हो जाना चाहिए.

उनका कहना है कि बहुत सारे लोग मारे गए हैं और आम नागरिकों को अनेक परेशानियाँ झेलने पड़ी हैं. फ़लस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक 900 से अधिक फ़लस्तीनी मारे गए हैं और इनमें से एक-तिहाई बच्चे हैं.

उधर इसराइल ने कहा है कि 13 इसराइली मारे गए हैं जिनमें से दस सैनिक हैं. इनमें से कई इसराइलियों की जान फ़लस्तीनी रॉकेट हमलों में गई,

दिसंबर में इसराइल और फ़लस्तीनी संगठन हमास के बीच ग़ज़ा के बारे में संघर्षविराम ख़त्म हो गया था. हमास ने ये कहते हुए इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था कि इसराइल ने अपने वादे पूरे नहीं किए.

उधर इसराइल ने ग़ज़ा पर हवाई हमलों के साथ-साथ ज़मीनी कार्रवाई जारी रखी है और ख़बरें हैं कि धीरे-धीरे इसराइली सैनिक ग़ज़ा शहर में दाखिल होते जा रहे हैं.

मून का दौरा, यूरोपीय संघ की पेशकश

 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मानवीय समस्या और दीर्घकालिक पुनर्निर्माण परियोजनाओं पर चर्चा करने की ज़रूरत है
 
यूरोपीय संघ का बयान

ग़ज़ा में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि उन्होंने मशीनगन और टैंकों से गोलीबारी की आवाज़ें सुनी हैं.

हमास ने कहा है कि वह इसराइली सैनिकों के साथ कई ज़िलों में लड़ रहा है.

उधर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि वे बुधवार को मध्य पूर्व जाएँगे ताकि ग़ज़ा में संघर्षविराम के प्रयास तेज़ हो सकें.

वे मिस्र, इसराइल और सीरिया के नेताओं से चर्चा करेंगे. वे पश्चिमी तट में फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी बातचीत करेंगे.

यूरोपीय यूनियन के अध्यक्ष चेक गणराज्य की ओर से बयान में कहा गया है कि वह ग़ज़ा के लिए दाता देशों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए तैयार है.

ग़ज़ा में राहत सामग्री पहुँचाने की कोशिशों में ख़ासी बाधा आई है. चेक गणराज्य के बयान में कहा गया है - "अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मानवीय समस्या और दीर्घकालिक पुनर्निर्माण परियोजनाओं पर चर्चा करने की ज़रूरत है."

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार ग़ज़ा में पैदा हुई स्थिति के कारण 21 हज़ार लोग विस्थापित हुए हैं और दस लाख लोग बिना बिजली के जीवन ग़ुजारने को मजबूर हैं.

 
 
विश्व 2008 विश्व 2008 पर नज़र
वर्ष 2008 में विश्व भर की बड़ी घटनाओं पर एक नज़र बीबीसी के साथ.
 
 
शेरॉन और अब्बास मध्य पूर्व विशेष
मध्य पूर्व के ताज़ा घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें.
 
 
मध्य पूर्व संघर्ष का इतिहास
मध्य पूर्व संघर्ष का इतिहास काफ़ी लंबा और पेचीदा रहा है, पूरी जानकारी.
 
 
मध्य पूर्व संकट मध्य पूर्व संकट
मध्य पूर्व का संघर्ष दुनिया का सबसे लंबा संघर्ष कहा जाता है. पढ़िए इसकी दास्ताँ.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
गज़ा में स्कूलों पर मिसाइल हमला
06 जनवरी, 2009 | पहला पन्ना
संघर्षविराम ख़त्म हुआ: हमास
19 दिसंबर, 2008 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>