BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 11 जनवरी, 2009 को 04:37 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
चेतावनी के बाद गज़ा पर हमले
 
गज़ा में हमला
इसराइल की चेतावनी के अनुसार कुछ दिनों में हमले का तीसरा दौर शुरु होगा
इसराइल ने गज़ा में पर्चे गिराकर नागरिकों को चेतावनी देने के कुछ घंटों बाद टैंकों और लड़ाकू विमानों के ज़रिए ज़बर्दस्त बमबारी की है जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं.

मेडिकल सूत्रों के अनुसार इन हमलों में तीन फ़लस्तीनियों की मौत हुई है जबकि दर्ज़नों की संख्या में लोग घायल हुए हैं.

इन हमलों के बाद सीरिया में मौजूद हमास के नेता खालेद मशाल ने कहा कि गज़ा संघर्ष ने इसराइल के साथ किसी समझौते के रास्ते बंद कर दिए हैं.

कुछ घंटों पहले इसराइल ने गज़ा में पर्चे गिराकर नागरिकों को चेतावनी दी थी कि वो उन इलाक़ों से दूर हो जाएं जिनका इस्तेमाल हमास कर रहा है क्योंकि उन इलाक़ों पर हमला किया जाएगा.

रायटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार इन ताज़ा हमलों मे रविवार को मारे गए तीन फ़लस्तीनियों में एक महिला भी शामिल है. मेडिकल कार्यकर्ताओं के अनुसार दो चरमपंथी एक सड़क पर इसराइली हवाई हमलें में मारे गए.

पिछले 14 दिनों से इसराइल और गज़ा पट्टी से फ़लस्तीनी लड़ाकों के बीच चल रहे संघर्ष में अबतक गज़ा के 820 लोगों और 13 इसराइलियों की मौत हुई है.

इलाक़े में मौजूद फ़लस्तीनी डॉक्टरों और मेडिकल कार्यकर्ताओं के अनुसार दक्षिणी गज़ा में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और घायलों को जलन और गैस के कारण सांस लेने में दिक्कतों जैसी परेशानी हो रही है जो दर्शाता है कि इसराइल हमलों में सफेद फॉस्फोरस का इस्तेमाल कर रहा है.

हालांकि इन रिपोर्टों की स्वतंत्र रुप से पुष्टि नहीं हो सकी है. सफेद फॉस्फोरस का इस्तेमाल गोला बारुद में हो सकता है लेकिन आम नागरिकों पर इसके इस्तेमाल पर अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत पाबंदी है.

न्यूयॉर्क के एक संगठन ने इसराइल पर गज़ा संघर्ष में सफेद फॉस्फोरस इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है लेकिन इसराइली सेना का कहना है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के हिसाब से हथियारों का इस्तेमाल किया है.

चेतावनी

गज़ा पर हमले
गज़ा पर हो रहे ताज़ा हमलों में बड़ी संख्या में बच्चे भी मारे गए हैं
शनिवार की देर शाम इसराइल ने हमले से पहले गज़ा में चेतावनी भरे पर्चे गिराए जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो फ़लस्तीनी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ उनकी नई तकनीक है.

इन पर्चों के अलावा इसराइल ने अरबी में टेलीफ़ोन पर मैसेज रिकार्ड करवाए हैं जिनमें नागरिकों से उन इलाक़ों से दूर रहने के लिए कहा गया जिनका इस्तेमाल हमास कर रही हो.

इन संदेशों में कहा गया है कि इसराइल की सेनाएं गज़ा के लोगों के ख़िलाफ़ नहीं है बल्कि ''हमास और आतंकवादियों के ख़िलाफ़'' है.

एक फोन संदेश के अनुसार इसराइल जल्दी ही हमले का तीसरा दौर शुरु करने वाला है. उल्लेखनीय है कि इसराइल ने दो हफ़्ते पहले हवाई हमले शुरु किए और हफ्ते भर पहले ज़मीनी हमले.

संवाददाताओं का कहना है कि तीसरे दौर के तहत इसराइली सेनाएं गज़ा में अंदर शरणार्थी शिविरों तक जा सकती हैं जो इसराइली सैनिकों और गज़ा पट्टी के लिए लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा.

इस बीच शनिवार को हमास के चरमपंथियों ने इसराइल पर 30 रॉकेट दागे जिसके जवाब में इसराइल ने विमान, ज़मीन और समुद्र से क़रीब 70 रॉकेट दागे हैं.

 
 
शेरॉन और अब्बास मध्य पूर्व विशेष
मध्य पूर्व के ताज़ा घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें.
 
 
मध्य पूर्व संघर्ष का इतिहास
मध्य पूर्व संघर्ष का इतिहास काफ़ी लंबा और पेचीदा रहा है, पूरी जानकारी.
 
 
मध्य पूर्व संकट मध्य पूर्व संकट
मध्य पूर्व का संघर्ष दुनिया का सबसे लंबा संघर्ष कहा जाता है. पढ़िए इसकी दास्ताँ.
 
 
इसराइली टैंक इसराइल को ज़ख़ीरा
अमरीका अत्याधुनिक बमों की एक खेप इसराइल को तुरंत भेज रहा है.
 
 
टोनी ब्लेयर ब्लेयर का मिशन
मध्य पूर्व संकट हल करने के लिए ब्लेयर बुश से मिल रहे हैं. क्या है उनका मिशन?
 
 
बुश मध्य-पूर्व दौरे पर बुश
इसराइल और फ़िलिस्तीनियों के बीच शांति वार्ता के लिए बुश मध्य-पूर्व के दौरे पर.
 
 
विश्व 2008 विश्व 2008 पर नज़र
वर्ष 2008 में विश्व भर की बड़ी घटनाओं पर एक नज़र बीबीसी के साथ.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मध्य पूर्व विशेष
08 अक्तूबर, 2003 | पहला पन्ना
गज़ा में स्कूलों पर मिसाइल हमला
06 जनवरी, 2009 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>