BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 21 नवंबर, 2008 को 08:09 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ओबामा की 'विदेश मंत्री होंगीं हिलेरी'
 
हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा
हिलेरी और ओबामा के बीच राजनीतिक रस्साकशी को लोग अभी भूले नहीं हैं
अमरीकी मीडिया का कहना है कि अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा एक हफ़्ते के बाद हिलेरी क्लिंटन को विदेश मंत्री नियुक्त करने जा रहे हैं.

डेमोक्रेटिक पार्टी के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस बारे में अगले हफ़्ते के अंत में घोषणा कर दी जाएगी.

ख़बरों के अनुसार दोनों पक्षों ने इस बात पर चर्चा कर ली है कि इस नियुक्ति से पहले हिलेरी क्लिंटन के पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के सामाजिक कार्यों से होने वाले आय-व्यय का ब्यौरा किस तरह से सार्वजनिक किया जाए.

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपनी सामाजिक संस्थाओं के खातों की जाँच की सहमति दे दी है.

उल्लेखनीय है कि बिल क्लिंटन एक अंतरराष्ट्रीय सहायता फ़ाउंडेशन चलाते हैं जो दर्जनों देशों में काम करता है.

कड़वाहट और अटकलें

एक हफ़्ते पहले बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन की मुलाक़ात के बाद से मीडिया ये अटकलें लगा रहा है कि हिलेरी क्लिंटन को ओबामा विदेश मंत्री का पद देने जा रहे हैं.

इन ख़बरों की पुष्टि दोनों में से किसी ने नहीं की है.

हालांकि समाचार एजेंसी एपी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय के अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी थी कि दोनों नेताओं के बीच इस विषय में बातचीत हुई है.

थोड़े ही समय पहले राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी को लेकर बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन एक लंबी और कड़वाहट भरा चुनाव लड़ चुके हैं.

लेकिन पार्टी के भीतर बराक ओबामा की जीत के बाद हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद के प्रचार के दौरान हिलेरी क्लिंटन ने उनका खुला समर्थन किया था.

 
 
बारक ओबामा उम्मीदों का बोझ..
ओबामा के सामने आर्थिक संकट के साथ जनता की उम्मीदों का बोझ भी है.
 
 
व्हाइट हाउस ओबामा की टीम में
ओबामा ने सलाहकारों की अपनी टीम में सोनल शाह को भी शामिल किया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अर्थव्यवस्था पर ओबामा चिंतित
07 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
टीम चुनने में जुटे हैं ओबामा
06 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
'अमरीका में बदलाव आ गया है...'
05 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>