BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 03 नवंबर, 2008 को 15:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
चुनाव प्रचार में पूरे दमखम से जुटे उम्मीदवार
 
बराक ओबामा
सर्वेक्षणों के मुताबिक़ ओबामा आगे चल रहे हैं
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के आख़िरी दिन दो प्रमुख उम्मीदवारों बराक ओबामा और जॉन मैक्केन ने जी-जान लगा दी है. मतदान मंगलवार को होना है.

इधर ओबामा की 86 वर्षीय नानी मेडलिन डुनहम का निधन हो गया है. ओबामा अपने चुनाव अभियान के छोड़कर हवाई में उनके अंतिम दर्शन करने जाएंगे.

कार्यक्रम के मुताबिक़ रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन सोमवार को फ़्लोरिडा से लेकर अपने एरिज़ोना तक सात प्रांतों में चुनाव प्रचार करेंगे.

जबकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा फ़्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलिना और वर्जीनिया का दौरा करेंगे. वर्ष 2004 के चुनाव में इन तीन प्रांतों में रिपब्लिकन पार्टी ने जीत हासिल की थी.

सीएनएन और ऑपिनियन रिसर्च कॉरपोरेशन के ताज़ा सर्वे के मुताबिक़ जॉन मैक्केन सात अंकों से पिछड़ रहे हैं जबकि रॉयटर्स, सी-स्पैन और ज़ोगबी के मुताबिक़ बराक ओबामा की बढ़त थोड़ी और ज़्यादा हुई है.

अन्य राष्ट्रीय सर्वेक्षणों की मानें तो बराक ओबामा जॉन मैक्केन पर पाँच से 11 प्रतिशत अंक तक की बढ़त बनाए हुए हैं. बीबीसी संवाददाताओं के मुताबिक़ दोनों प्रमुख उम्मीदवारों की नज़र उन प्रांतों पर जहाँ की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है.

अंकगणित

इलेक्टॉरल कॉलेज व्यस्था के तहत आबादी के हिसाब से प्रांतों के पास मत होते हैं. और इस हिसाब से सबसे ज़्यादा 55 मत कैलिफ़ोर्निया प्रांत के पास हैं.

राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए 538 इलेक्टॉरल कॉलेज मतों में से 270 की आवश्यकता होती है. सर्वेक्षणों के मुताबिक़ दोनों उम्मीदवारों में सबसे ज़्यादा क़रीबी मुक़ाबला छह प्रांतों में हैं.

ये प्रांत हैं- फ़्लोरिडा, इंडियाना, मिसौरी, नॉर्थ कैरोलिना, नेवादा और ओहायो. सर्वेक्षणों के अनुसार जॉन मैक्केन इंडियाना और नॉर्थ कैरोलिना में फ़िलहाल आगे चल रहे हैं जबकि बराक ओबामा बाक़ी में आगे हैं.

चुनाव विशेषज्ञ जॉन ज़ोगबी के का कहना है कि ओबामा अपनी बढ़त बनाए हुए हैं और उनकी नज़र मंगलवार पर टिकी है. दूसरी ओर जॉन मैक्केन इससे विचलित नज़र नहीं आ रहे हैं.

रविवार को मियामी में एक रैली के दौरान उत्साह से भरे मैक्केन ने कहा- मैक इज़ बैक. मैक्केन ने कहा, "वे लोग नहीं जानते. हम ये चुनाव जीतने जा रहे हैं."

कई सर्वेक्षणों के मुताबिक़ फ़्लोरिडा में जॉन मैक्केन पर बराक ओबामा की बढ़त दो से चार अंकों की है. बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि सर्वेक्षणों के नकारात्मक नतीजों के बावजूद मैक्केन और उनके समर्थक मानते हैं कि वे चुनावी दंगल में वापसी की तैयारी कर रहे हैं.

रिझाने की कोशिश

बीबीसी संवाददाता मैथ्यू प्राइस का कहना है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन पेंसिलवेनिया में पारंपरिक रूप से डेमोक्रेट समर्थकों और उन मतदाताओं पर ध्यान दे रहे हैं, जिनके विकल्प अभी भी खुले हुए हैं और जो आर्थिक रूप से पिछड़े इलाक़ों में रहते हैं.

मैक्केन भी मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में कमी नहीं कर रहे

दूसरी ओर डेमोक्रेट उम्मीदवार बराक ओबामा भी ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं. रविवार को ओहायो में एक रैली के दौरान ओबामा ने कहा- हम अमरीका को बदलने जा रहे हैं.

वर्ष 2004 में रिपब्लिकन बहुत कम अंतर से ओहायो जीत पाए थे. इलेक्टॉरल कॉलेज व्यवस्था के तहत ओहायो के पास 20 मत हैं. लेकिन यह प्रांत ऐसा है जहाँ के सबसे ज़्यादा मतदाताओं ने अभी तक ये मन नहीं बनाया है कि वे किसे वोट देंगे.

लेकिन इस प्रांत की ये भी ख़ासियत रही है कि वर्ष 1964 से यहाँ से जीतने वाला उम्मीदवार ही राष्ट्रपति बना है. इस कारण बराक ओबामा की नज़र भी ओहायो पर है.

मंगलवार के चुनाव से पहले दोनों उम्मीदवारों के हज़ारों कार्यकर्ता भी जी-जान से आख़िरी तैयारी में जुटे हुए हैं. बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि इस चुनाव में क़रीब 13 करोड़ अमरीकी मतदान करेंगे.

 
 
सारा पेलिन पेलिन के साथ शरारत
पेलिन को लगा सचमुच फ़्रांसीसी राष्ट्रपति निकोला सारकोज़ी हैं लेकिन..
 
 
अमरीकी नेता पार्टियों का इतिहास
अमरीका के मुख्य दल डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी का इतिहास पढ़िए.
 
 
स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी अमरीका का परिचय
अमरीका के बारे में कुछ अहम तथ्य जानने के लिए यहाँ क्लिक करें.
 
 
बराक ओबामा ओबामा पर संदेह
अमरीका में डेमोक्रेट उम्मीदवार बराक ओबामा पर संदेह जताए जा रहे हैं
 
 
अमरीका सरकार अमरीका सरकार
अमरीका में क्या है विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का ढाँचा?
 
 
चुनावी मुद्दे अमरीका में चुनावी मुद्दे
अमरीका में मुख्य चुनावी मुद्दों और पार्टियों के रुख़ पर एक नज़र.
 
 
अमरीका चुनाव चुनाव से जुड़े तथ्य
अमरीका चुनाव से जुड़े कुछ अहम तथ्य जानने के लिए क्लिक करें.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अमरीका में अंतिम खंदक की लड़ाई
02 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
अंतिम दौर में तेज़ हुआ अभियान
01 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
रिपब्लिकन पार्टी का इतिहास
19 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
डेमोक्रेटिक पार्टी का इतिहास
19 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
अमरीका का परिचय
19 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
अमरीका में नफ़रत की राजनीति
30 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>