BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 10 सितंबर, 2008 को 06:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
लोगों की राय में ओबामा बेहतर राष्ट्रपति
 
बराक ओबामा और मैक्केन
बराक ओबामा को चाहनेवालों की संख्या दुनियाभर में अधिक रही
अमरीकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा का रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्केन से कड़ा मुक़ाबला है लेकिन दुनिया के अनेक देशों के लोगों की राय में ओबामा बेहतर राष्ट्रपति साबित होंगे.

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने 22 देशों में एक सर्वेक्षण कराया जिसमें सभी देशों के लोगों ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा को रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्केन के मुक़ाबले पसंद किया.

भारत में भी ओबामा को राष्ट्रपति चाहने वालों का पलड़ा भारी रहा और मैक्केन के मुक़ाबले नौ फ़ीसदी अधिक लोगों ने उन्हें पसंद किया.

लेकिन भारत, चीन और नाइजीरिया में ऐसे लोगों का थोड़ा पलड़ा भारी था जिनका मानना था कि मैक्केन के राष्ट्रपति बनने से अमरीका के रिश्ते दुनिया के साथ बेहतर होंगे.

लेकिन दुनियाभर के 37 फ़ीसदी लोगों का मानना था कि मैक्केन के राष्ट्रपति बनने से रिश्ते जस के तस रहेंगे जबकि 16 फ़ीसदी का कहना था कि रिश्ते खराब होंगे.

इस सर्वेक्षण में 22,500 लोगों की राय ली गई और ओबामा को चार के मुक़ाबले एक अनुपात में लोगों ने पसंद किया.

संबंधों पर असर

सर्वेक्षण के दौरान 22 में से 17 देशों में अधिकांश लोगों की राय थी कि यदि ओबामा राष्ट्रपति बनते हैं तो दुनिया से अमरीका के संबंध सुधरेंगे.

बीबीसी सर्वेक्षण
 भारत में भी ओबामा को राष्ट्रपति चाहने वालों को पलड़ा भारी रहा और मैक्केन के मुक़ाबले नौ फ़ीसदी अधिक लोगों ने उन्हें पसंद किया
 

और यदि मैक्केन राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो 19 देशों में अधिकांश लोगों की राय थी कि अमरीका के संबंध जस के तसे रहेंगे.

कीनिया में 82 फ़ीसदी लोगों ने उनके पक्ष में अपनी राय दी. ग़ौरतलब है कि ओबामा के पिता का जन्मस्थल कीनिया है.

तुर्की से दिलचस्प तथ्य सामने आया है. वहाँ लोगों की राय थी कि ओबामा के बनने से संबंध ख़राब होंगे लेकिन फिर भी अधिकांश लोगों ने उन्हें राष्ट्रपति चुने जाने के पक्ष में राय व्यक्त की.

बीबीसी के संवाददाता जोनाथन मार्कस का कहना है कि ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के बीच लंबे समय तक चली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ की वजह से ओबामा को अधिक प्रचार मिला.

ये सर्वेक्षण डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के सम्मेलन के पहले और रिपब्लिकन पार्टी के सारा पेलिन का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए घोषित करने और उससे उठे विवाद से पहले किया गया था.

 
 
ओबामा 'आठ साल बहुत हुए'
बराक ओबामा ने अमरीकी सपनों को जीवंत रखने का वादा किया है.
 
 
सारा पेलिन निशाने पर ओबामा
रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में सारा पेलिन ने ओबामा पर निशाना साधा.
 
 
मैकेन सुधार का वादा
रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैकेन ने सुधार लाने का वादा किया है.
 
 
बिल क्लिंटन ओबामा को समर्थन
बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन ने बराक ओबामा को खुलकर समर्थन दिया है.
 
 
अमरीकी झंडा चुनाव:सवाल जवाब
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े सवाल-जवाब. चुनाव नवंबर में होना है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बुश ने की मैक्केन के पक्ष में अपील
03 सितंबर, 2008 | पहला पन्ना
पेलिन का निशाना बने ओबामा
04 सितंबर, 2008 | पहला पन्ना
मैकेन ने किया सुधार का वादा
05 सितंबर, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>