BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 31 अगस्त, 2008 को 11:44 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
चीन में फिर भूकंप, 25 की मौत
 
सिचुआन
खुले आसमान के नीचे रात गुज़ार रहे हैं लोग
दक्षिण पश्चिमी चीन में आए भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और क़रीब 200 लोग घायल हुए हैं. शनिवार को सिचुआन और युन्नान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक़ भूकंप के कारण इलाक़े के एक लाख घरों को नुक़सान पहुँचा. इनमें से कई मक़ान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं.

ज़्यादातर लोगों की मौत मलबे में दबने के कारण हुई. सरकार ने इलाक़े में राहत कार्य तो शुरू कर दिया है लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें बाधा आ रही है.

इस समय दो हज़ार से ज़्यादा राहतकर्मी इलाक़े में लोगों को खाने की चीज़ें और चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहे हैं.

आशंका

इसी साल मई में चीन के इन्हीं इलाक़ों में आए भीषण भूकंप में 80 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए थे.

ख़बरों के मुताबिक़ शनिवार को आए भूकंप में सिचुआन प्रांत का हुईली काउंटी सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, "भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों से भागने लगे."

ख़बर है कि कई इलाक़ों से संचार संपर्क टूट गया है और इस कारण अधिकारी भूकंप से हुए नुक़सान का आकलन नहीं कर पा रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
चीन में आई बाढ़ से लाखों बेघर
15 जून, 2008 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>