BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 16 मई, 2008 को 16:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बर्मा में मरने वालों की संख्या 78 हज़ार
 
बर्मा
बर्मा में समुद्री तूफ़ान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हज़ार हो गई है. सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ क़रीब 56 हज़ार लोग लापता हैं.

इससे पहले सरकार ने मरने वालों की संख्या 43 हज़ार बताई थी. हालाँकि रेड क्रॉस और संयुक्त राष्ट्र को आशंका है कि तूफ़ान में एक लाख से भी ज़्यादा लोग मारे गए हैं.

दूसरी ओर तूफ़ान प्रभावित इलाक़ों में राहत कार्य की धीमी गति से सहायता एजेंसियाँ नाराज़ हैं.

दो और तीन मई को समुद्री तूफ़ान नर्गिस ने बर्मा के दक्षिणी इलाक़े में तबाही मचा दी थी. तूफ़ान के इतने दिनों बाद भी राहत कार्य में काफ़ी बाधा आ रही है क्योंकि कई इलाक़ों में लगातार बारिश भी हो रही है.

दूसरी ओर विदेशी राहत एजेंसियों को लेकर बर्मा सरकार के कड़े रुख़ के कारण भी राहत कार्य पर असर पड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संयोजक जॉन होम्स रविवार को रंगून पहुँचने वाले हैं.

वे बर्मा सरकार को इस बात के लिए मनाने की कोशिश करेंगे कि वह संयुक्त राष्ट्र के राहत कर्मियों को प्रभावित इलाक़ों में जाने से ना रोके.

राहत कार्य

हाल ही में बर्मा सरकार ने यूरोपीय संघ के शीर्ष सहायता अधिकारी लुईस मिखेल को तूफ़ान से प्रभावित डेल्टा क्षेत्र में जाने से रोक दिया था.

उन्हें ये भी नहीं बताया गया कि बर्मा सरकार ऐसा क्यों कर रही है. हालाँकि अब बर्मा सरकार ने वादा किया है कि वह इस सप्ताहंत विदेशी राजनयिकों को तूफ़ान से प्रभावित डेल्टा क्षेत्र के दौरे पर ले जाएगी.

कई राहतकर्मी वीज़ा का इंतज़ार कर रहे हैं और जिन्हें अनुमति मिली भी है वो रंगून से बाहर नहीं जा पा रहे हैं.

बैंकॉक से बीबीसी संवाददाता क्रिस हॉग का कहना है कि मरने वालों की संख्या का सही आकलन करने में इसलिए भी मुश्किल आ रही है क्योंकि प्रभावित लोगों की ज़रूरतों के बारे में जानने के लिए सरकार के पास संसाधनों की कमी है.

उनका कहना है कि सूचनाओं के अभाव के कारण इसमें भी मुश्किल आ रही है कैसे प्रभावित लोगों की मदद की जाए. तूफ़ान में बच गए लोगों के लिए पीने के पानी और खाद्यान्न सामग्रियों की भी कमी है.

 
 
इब्राहिम गम्बारी गम्बारी की दूसरी यात्रा
संयुक्त राष्ट्र में बर्मा के विशेष राजदूत इब्राहिम गम्बारी बर्मा में अपनी दूसरी यात्रा पर हैं.
 
 
गम्बारी और ऑंग सान सू ची बर्माः राह मुश्किल है
बर्मा पर अंतरराष्ट्रीय पहल के बावजूद वहाँ लोकतंत्र की राह आसान नहीं है.
 
 
बौद्ध भिक्षु (फ़ाइल फ़ोटो) बौद्ध छात्र के अनुभव
बौद्ध भिक्षुओं के आंदोलन के दौरान एक मठ में रह रहे एक छात्र के अनुभव...
 
 
प्रदर्शन करते बौद्ध भिक्षु सरकार के ख़िलाफ़ भिक्षु
बर्मा की सैनिक सरकार के ख़िलाफ़ सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं ने प्रदर्शन किए हैं
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>