BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 14 मई, 2008 को 06:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
हिलेरी क्लिंटन वेस्ट वर्जीनिया में जीतीं
 
हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन ने वेस्ट वर्जीनिया में जीत से वापसी की है
अमरीका में वेस्ट वर्जीनिया में जीत के बाद हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमरीका में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार की दौड़ समाप्त नहीं हुई है.

अपने भाषण में उन्होंने स्पष्ट किया कि वो पीछे हटनेवाली नहीं हैं.

हिलेरी का कहना था,'' कुछ लोग इस दौड़ को सीमित करना चाहते हैं. लेकिन वेस्ट वर्जीनिया से उनको अहसास होगा कि आगे का रास्ता कठिन है.''

हालांकि बराक ओबामा इस दौड़ में आगे चल रहे हैं और उन्हें हिलेरी क्लिंटन से अधिक समर्थन हासिल हुआ है.

 कुछ लोग इस दौड़ को सीमित करना चाहते हैं. लेकिन वेस्ट वर्जीनिया से उनको अहसास होगा कि आगे का रास्ता कठिन है
 
हिलेरी क्लिंटन

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि हिलेरी क्लिंटन को वेस्ट वर्जीनिया में भारी बढ़त के बावजूद स्थिति में कोई खास फर्क़ नहीं पड़ेगा.

ग़ौरतलब है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन उम्मीदवार बनने की होड़ में बने हुए हैं.

विभिन्न राज्यों के प्राइमरी चुनावों में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ है.

अब माना जा रहा है कि अगस्त में पार्टी सम्मेलन के दौरान ही उम्मीदवार के चयन पर अंतिम फ़ैसला हो सकता है.

ओबामा बनाम हिलेरी

उल्लेखनीय है कि प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी ने काफ़ी पहले जॉन मैक्केन को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुन लिया है.

ओबामा
बराक ओबामा हिलेरी क्लिंटन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं

उम्मीदवारी की इस लंबी दौड़ से डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता परेशान हैं.

डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता नैन्सी पलोसी ने कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार जल्दी चुन लिया जाना चाहिए.

पलोसी का कहना था कि यदि नवंबर में होने वाले चुनाव में जीत हासिल करनी है तो ज़रूरी है कि पूरी पार्टी किसी एक उम्मीदवार के पीछे खड़ी हो.

विश्लेषकों का कहना है कि दोनों उम्मीदवारों की यह लड़ाई अगस्त में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन तक चलती हुई दिख रही है और इसका नुक़सान यह हो सकता है कि रिपब्लिकन पार्टी के जॉन मैक्केन से लड़ाई में पार्टी को दिक्कत हो.

 
 
बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन 'दौड़ से नहीं हटूँगी'
हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वे राष्ट्रपति पद की दौड़ से नहीं हट रही हैं.
 
 
बराक ओबामा ओबामा और नस्लभेद
बराक ओबामा ने कहा कि नस्लभेद के मुद्दे को अनदेखा नहीं किया जा सकता.
 
 
ओबामा गांधीजी से प्रभावित
गांधीजी से प्रभावित और प्रेरणा लेने वालों में बराक ओबामा का नाम भी शुमार.
 
 
अमरीकी झंडा चुनाव:सवाल जवाब
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े सवाल-जवाब. चुनाव नवंबर में होना है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हिलेरी क्लिंटन अहम चुनाव जीतीं
23 अप्रैल, 2008 | पहला पन्ना
ओबामा-हिलेरी फिर आमने-सामने
21 अप्रैल, 2008 | पहला पन्ना
ओबामा अपने धर्मगुरू पर नाराज़
15 मार्च, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>