BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 04 मई, 2008 को 16:59 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तिब्बत पर वार्ता बिना समझौते के ख़त्म
 
तिब्बत समर्थक
चीन विरोधी प्रदर्शन कई देशों में हुए हैं
चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि चीनी अधिकारियों और निर्वासित तिब्बती धार्मिक नेता दलाई लामा के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत बिना किसी समझौते के ख़त्म हो गई है.

तिब्बत के राजनीतिक संकट के हल के लिए दलाई लामा के प्रतिनिधियों और चीन के अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही थी.

चीन के सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक़ दोनों पक्ष आगे की बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं. हालाँकि अभी तक बातचीत की कोई तारीख़ तय नहीं हुई है.

मार्च में तिब्बत में चीन विरोधी प्रदर्शन हुए थे. उसके बाद दलाई लामा के प्रतिनिधियों और चीनी अधिकारियों के बीच पहली बार बात हुई है.

आरोप-प्रत्यारोप

चीन की सरकार तिब्बत की स्थिति के लिए दलाई लामा को ज़िम्मेदार बताती है लेकिन दलाई लामा अपनी किसी भी भूमिका से इनकार करते हैं. उनका आरोप है कि चीन वहाँ मानवाधिकार का उल्लंघन करता है.

हालाँकि इस बातचीत से पहले चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने उम्मीद जताई थी की कि इससे सकारात्मक परिणाम निकलेंगे.

लेकिन दलाई लामा की ओर से पहले ही बातचीत की सफलता पर संदेह व्यक्त किया जा रहा था.

दोनो पक्ष वर्ष 2002 से कई बार मुलाकात कर चुके हैं लेकिन इन वार्ताओं का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है.

 
 
तिब्बत ख़ामोश है भारत
भारत तिब्बत के सवाल पर चीन से शायद ही कोई टकराव मोल ले.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'मानवाधिकार और तिब्बत का मुद्दा अलग'
12 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
ओलंपिक रिले बिना बाधा के संपन्न
17 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
ओलंपिक मशाल विरोधियों को चेतावनी
20 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
गंभीर चर्चा का स्वागत है: दलाई लामा
26 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>