BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 26 दिसंबर, 2007 को 16:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बाघ ने दर्शकों पर हमला किया
 
फ़ाइल फ़ोटो
घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है
अमरीका के सैनफ्रांस्सिको चिड़ियाघर में एक बाघ ने अपने पिंजड़े से निकल कर एक ऐसे व्यक्ति पर हमला कर दिया जो बाघ को देखने की ललक लिए मन में आया था लेकिन जान ही गँवा बैठा.

बाघ ने दो अन्य लोगों को घायल भी कर दिया. टाटियाना को अब गोली मार दी गई है.

चिड़ियाघर की आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट केन स्मिथ के मुताबिक यह हादसा उस वक़्त हुआ जब ये लोग चिड़ियाघर में घूम रहे थे.

टाटियाना नाम के इस साइबेरियन बाघ ने पिछले साल भी क्रिसमस से ठीक पहले चिड़ियाघर की देखभाल करने वाले एक कर्मचारी को घायल कर दिया था.

यह पता नहीं चल पाया है कि बाघ अपने पिंजड़े से कैसे निकला.

केन स्मिथ ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस दुर्धटना की सूचना मिली, वे चिड़ियाघर पहुँच गए .

इस घटना के बाद चिड़ियाघर को ख़ाली करा दिया गया और पुलिस बल को घटना स्थल पर भेज दिया गया.

पुलिस के प्रवक्ता स्टीव माननिना के मुताबिक मारे गए व्यक्ति का शव बाघ के पिंजड़े के बाहर ही पड़ा था.

स्टीव ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि पिंजड़े से 300 मीटर दूर कैफ़े के सामने उन्होंने देखा कि घायल व्यक्ति के सिर से ख़ून बह रहा था और पास में ही बाघ भी बैठा था.

जब बाघ पुलिसकर्मी के तरफ बढ़ने लगा तो पुलिस ने उसे गोली मार दी.

रिपोर्ट के मुताबिक दूसरा घायल व्यक्ति भी कैफ़े के पास ही मिला.

दोनों घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई गई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बाघों की चौकसी करेंगे पूर्व सैनिक
03 नवंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गाड़ी से कुचलकर बाघ की मौत
05 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>