BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 12 दिसंबर, 2007 को 11:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
इराक़ में धमाके, 39 की मौत
 
इराक़ (फ़ाइल फ़ोटो)
अमारा शहर राजधानी बग़दाद के लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित है
इराक़ में पुलिस ने कहा है कि देश के दक्षिणी भाग में स्थित अमारा में तीन कार बम धमाके हुए हैं जिनमें कम से कम 39 लोग मारे गए हैं और 100 से ज़्यादा घायल हुए हैं.

ये हमले बुधवार सुबह अमारा शहर की काफ़ी भीड़ वाली एक सड़क पर हुए.

इराक़ के मेयसान प्रांत में स्थित अमारा शहर राजधानी बग़दाद के क़रीब 350 किलोमीटर दूर स्थित है और शिया बहुल इलाक़ा है.

वहाँ अलग-अलग शिया गुटों में ख़ासी दुश्मनी और झड़पें होती रही हैं.

अमारा से मिलने वाली रिपोर्टों में बताया गया है कि दो बम तो एक कार पार्किंग में हुए जब लोग काम पर जाने का इंतज़ार कर रहे थे.

तीसरा बम धमाका भी उस कार पार्किंग के पास ही हुआ जब लोग पहले दो धमाकों के बाद घटनास्थल से दूर भागने की कोशिश कर रहे थे.

अगस्त 2006 में ब्रितानी फ़ौजों ने मेयसान प्रांत की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी इराक़ी फ़ौजों को सौंपी थी.

ग़ौरतलब है कि अगले हफ़्ते ब्रितानी सैनिक मेयसाना के पड़ोस में स्थित बसरा प्रांत में सुरक्षा की ज़िम्मेदारी इराक़ी सैनिकों को सौंपेंगे.

इस तरह से ब्रितानी सैनिक इराक़ के चार दक्षिणी प्रांतों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जाएँगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इराक़ में हमला, 14 की मौत
01 दिसंबर, 2007 | पहला पन्ना
इराक़ में सुन्नी नेताओं की मौत
10 नवंबर, 2007 | पहला पन्ना
ब्लैकवॉटर मामले पर राइस का आदेश
24 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
'इराक़ में जारी संघर्ष एक दुस्वप्न'
13 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
'इराक़ में भ्रष्टाचार का बोलबाला'
13 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
'इराक़ की स्थिति प्रेशर कुकर जैसी'
09 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>