BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'ओसामा का संदेश प्रसारित होगा'
 
ओसामा बिन लादेन (फ़ाइल फ़ोटो)
ओसामा ने पिछले कुछ महीनों में कई संदेश जारी किए हैं
अल क़ायदा की ओर से एक वेबसाइट पर घोषणा की गई है कि अल क़ायदा नेता ओसामा बिन लादेन यूरोप के लोगों को जल्द संबोधित करेंगे.

इस्लामी चरमपंथियों की एक बेवसाइट पर सोमवार को ये संदेश ओसामा बिन लादेन की तस्वीर के साथ लगाया गया.

अल-सहाब वेबसाइट ने ये जानकारी नहीं दी है कि ये संदेश कब जारी किया जाएगा और ये वीडियो होगा अथवा ऑडियो.

पिछले महीने कथित रूप से ओसामा का एक ऑडियो टेप प्रसारित किया गया था जिसमें इराक़ के अमरीका विरोधी विद्रोही गुटों को एकजुट होने का आह्वान किया गया था.

इस टेप की स्वतंत्र सूत्रों से पुष्टि नहीं हो पाई थी.

इससे पहले ओसामा का ऑडियो टेप 20 सितंबर को भी आया था.

उसमें पाकिस्तान की स्थिति के बारे में टिप्पणी की गई थी और पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ जंग की अपील की गई थी.

उस ऑडियो टेप में ओसामा ने कहा था कि 'ये अपील जुलाई 2007 में इस्लामाबाद की लाल मस्जिद में हुई सरकारी कार्रवाई के बदले में की जा रही है.'

ओसामा की ओर से ग्यारह सितंबर के हमलों के छह साल पूरे होने के मौक़े पर भी एक संदेश जारी किया गया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
लादेन दिखे वीडियो क्लिप में
15 जुलाई, 2007 | पहला पन्ना
'अल क़ायदा का ताज़ा वीडियो'
11 सितंबर, 2007 | पहला पन्ना
लादेन के 'संदेश' के मुख्य अंश
08 सितंबर, 2007 | पहला पन्ना
'अमरीकी लोग इस्लाम क़बूल कर लें'
08 सितंबर, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>