BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 11 नवंबर, 2007 को 12:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दमन की जाँच के लिए बर्मा पहुँचे दूत
 
पाउलो सर्गियो पिन्हिरो
पिन्हिरो बर्मा की जेलों और बंदी शिविरों का मुआयना करना चाहते हैं
राजनीतिक बंदियों से मिलने और सितंबर में सैनिक सरकार विरोधी आंदोलन के दमन की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार दूत पाउलो सर्गियो पिन्हिरो बर्मा पहुँच गए हैं.

पिछले चार सालों में पहली बार संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रतिनिधि को बर्मा ने अपने यहाँ आने की इज़ाजत दी है.

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि पाउलो सर्गियो पिन्हिरो ने कहा है कि वे यहाँ राजनीतिक बंदियों से मिलने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पिन्हिरो ने कहा है कि वे इस बात का पता लगाने के लिए भी कटिबद्ध हैं कि सितंबर में लोकतंत्र समर्थन आंदोलनों के दौरान सैन्य शासन के दमन में कितने लोगों की मौत हुई.

पिन्हिरो को उम्मीद है कि वे इस सच्चाई का पता लगा पाएँगे कि हालिया हिंसा में कितने प्रदर्शनकारी मारे गए, कितने घायल हुए और कितने अब भी जेल में है.

कितने लोकतंत्र समर्थकों के साथ क्या हुआ, इसको लेकर सरकार और मानवाधिकार संगठनों के आँकड़ों में बड़ा अंतर है.

पिन्हिरो कहा है कि अगर उन्हें बर्मा की जेलों में बिना पाबंदी के जाने नहीं दिया गया तो वे तुरंत वापस लौट जाएँगे.

पिन्हिरो ने उन जेलों और बंदी शिविरों की सूची भी सौंपी है, जहाँ वे जाना चाहते हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
गम्बारी दूसरी बार बर्मा पहुँचे
03 नवंबर, 2007 | पहला पन्ना
बर्मा की सेना में 'बच्चों की भर्ती'
31 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
रंगून में दंगा निरोधक पुलिस तैनात
26 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
भारत-चीन-रूस प्रतिबंध के ख़िलाफ़
24 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>